इस साल 29 अक्टूबर गुरुवार को करवा चौथ मनाया जाएगा। महिलाएं करवा चौथ आने के महीनों पहले से बेहद उत्साहित होती हैं। नए कपड़े, मेकअप और स्किन केयर की तैयारी कई दिनों पहले से शुरू हो जाती है। करवा चौथ के मौके पर आप किसी भी ब्यूटी पार्लर में चले जाएं वहां लंबी लाइन लगी होती है। घंटों के इंतजार के बाद अगर आपका नंबर आ भी जाए तो भीड़ के कारण सभी काम जल्दबाजी में किए जाते हैं और कोई भी चीज सटीक नहीं होती। खासकर जो महिलाएं फेशियल के लिए घंटों लाइन में लगती हैं, उन्हें आखिर में निराश होना पड़ता है। फेस्टिव सीजन में ब्यूटी पार्लर में फेशियल का दाम आसमान छू रहा होता है, तो फिर घंटों लाइन लगकर हजारों रुपए खर्च करने से बेहतर है आप घर पर अपना पसंदीदा फेशियल किट मंगवाएं। इस तरह आप जब चाहे तब अपना स्किन केयर कर सकती हैं। अमेजन पर VLCC से लेकर O3 और Lotus जैसे ब्रांड्स के फेशियल किट आसानी से मिल जाएंगे, जिन पर इस्तेमाल के निर्देश साफ-साफ लिखो होते हैं। उनकी मदद से आप घर पर आसानी से अपना फेशियल कर सकती हैं। इस तरह आप अपना पैसा और समय दोनों बचा सकती हैं।
1. Mamaearth Ubtan Facial Kit with Turmeric & Saffron
करवा चौथ पर कम बजट में कमल का स्किन ग्लो चाहिए तो Mamaearth Ubtan Facial Kit चुन सकती हैं। इसमें हल्दी और केसर की खास गुणवत्ता है। हल्दी की एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज त्वचा को बाहरी प्रदूषण, धूल, गंदगी और सूरज की हानिकारक किरणों से प्रोटेक्ट करती है। वहीं केसर बेजान से बेजान त्वचा में नई जान डाल सकता है। इस फेशियल किट की मदद से डेड स्किन सेल्स निकल जाते हैं, जिससे त्वचा की नेचुरल ग्लो निखर कर बाहर आती है। वहीं यह त्वचा में नमी और नमी और हाइड्रेशन जोड़ता है जिससे स्किन पूरे दिन तरोताजा रहती है।
फेशियल किट में क्या और कितने स्टेप्स हैं?
इस फेशियल किट में 6 स्टेप्स हैं:
- क्लींजिंग मिल्क
- फेस स्क्रब
- सूदिंग जेल
- मसाज क्रीम
- फेस मास्क और ग्लो क्रीम
2. O3+ Brightening Facial Kit with Peel Off Power Mask
पील ऑफ मास्क पाउडर वाले फेशियल किट देख रही हैं, तो O3+ brightining facial kit चुन सकती हैं। यह एक जाना-माना फेशियल किट है, जिसे महिलाएं सालों से इस्तेमाल करती आ रही हैं और इसे बहुत पसंद भी करती हैं। खासकर फेस्टिव ग्लो के लिए यह किट एक कमाल का विकल्प साबित हो सकती है। जिन लोगों को ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स की समस्या रहती है, या फिर जिनके पोर्स काफी बड़े हैं, उन्हें यह फेशियल किट इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि यह इन स्थितियों में सुधार करने के लिए जाने जाते हैं। साथ ही यह डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड है, इसलिए आप बेफिक्र होकर इसे इस्तेमाल कर सकती हैं।
फेशियल किट में क्या और कितने स्टेप्स हैं?
इस फेशियल किट में 4 स्टेप्स हैं:
- मिल्क वॉश
- माइक्रो डर्मा फेशियल पील
- ब्राइटनिंग मसाज क्रीम
- ब्राइटनिंग पील ऑफ मास्क।
3. Lotus Herbals Radiant Gold Cellular Glow 5 in 1 Facial Kit
फेस्टिव सीजन गोल्डन ग्लास स्किन चाहिए तो इस बार Lotus Herbal Radiant Facial Kit ट्राई करें। इस फेशियल किट में 5 स्टेप्स हैं, जो आपकी त्वचा को पर्याप्त हाइड्रेशन और मॉइश्चर प्रदान करते हुए उन्हें प्राकृतिक ग्लो प्रदान करते हैं। इसके अलावा पोर्स के अपीरियंस को कम करते हुए एक्ने पर काम करते हैं और त्वचा के पुराने दाग-धब्बों को भी हल्का करते हैं। अगर आपकी त्वचा त्वचा भी डल और बेजान हो गई है, तो इस फेस्टिव सीजन उनमें नई चमक जोड़ने में यह फेशियल किट आपकी मदद कर सकते हैं।
फेशियल किट में क्या और कितने स्टेप्स हैं?
इस फेशियल किट में 4 स्टेप्स हैं:
- रेडिएंट गोल्ड एक्सफोलिएटिंग क्लींजर
- रेडिएंट ग्लो एक्टीवेटर
- रेडिएंट गला मसाज क्रीम
- रेडिएंट ग्लो मास्क
4. VLCC Diamond Facial Kit
Karwa chuth 2026 के मौके पर डायमंड जैसा स्किन ग्लो चाहिए तो VLCC Diamond Facial Kit इस्तेमाल कर सकती हैं। इन्हें घर पर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही यह एक बजट फ्रेंडली विकल्प है, जो आपके पार्लर के हजारों रुपए बचा सकते हैं। इस 6 स्टेप फेशियल किट की मदद से आपकी प्राकृतिक चमक वापस आ सकती है। ऐसे में त्यौहार के मौके पर आपको हैवी मेकअप की जरूरत नहीं पड़ती, बिना कुछ किया भी आपकी त्वचा खिली-खिली रहती है।
फेशियल किट में क्या और कितने स्टेप्स हैं?
इस फेशियल किट में 6 स्टेप्स हैं:
- कांफ्रे क्लींजर कम टोनर
- डायमंड स्क्रब
- डायमंड डिटॉक्स लोशन
- डायमंड मसाज जेल
- डायमंड वॉश ऑफ मास्क
- ऑयल फ्री मॉइश्चराइजिंग जेल
5. Shahnaz Husain Professional Power 7 Step Facial Kit for Glowing Skin
अब आप भी घर पर पार्लर वाला प्रोफेशनल फेशियल एंजॉय कर सकती हैं। नहीं पता कैसे, तो Shahnaz Husain Professional Facial Kit जरूर देखें। 7 स्टेप्स की यह दमदार फेशियल किट खासकर अपनी एंटी एजिंग प्रॉपर्टीज के लिए जानी जाती है। जिन महिलाओं की उम्र 35 से अधिक है और वो अपनी त्वचा में ढीलापन महसूस कर रही हैं, तो यह फेशियल किट उनकी त्वचा के लिए कमाल कर सकती है। यह स्किन को टाइट करती है जिससे एजिंग के निशान कम नजर आते हैं। इसके अलावा यह त्वचा को अंदर से साफ करने में मदद करती है, जिससे डेड स्किन सेल्स, धूल-गंदगी और प्रदूषण कण त्वचा को कम से कम नुकसान पहुंचाते हैं। इतना ही नहीं यह स्किन ब्राइटनिंग में भी मददगार है, जिससे त्वचा में प्राकृतिक चमक जुड़ता है।
फेशियल किट में क्या और कितने स्टेप्स हैं?
इस फेशियल किट में 7 स्टेप्स हैं:
- पावर बायो हाइड्रेटिंग क्लींजर
- एक्सफोलिएटिंग स्क्रब
- न्यूरिशिंग क्रीम
- स्किन टॉनिक
- फेस मास्क
- एंटी रिंकल जेल
- कवरिंग क्रीम
