हमारी राय
अगर आप जिम ट्रैनिंग के लिए एक बजट फ्रेंडली और सिंपल डिजाइन वाली स्मार्टवॉच लेने का विचार कर रहे हैं, तो नॉइज़ के इस मॉडल को चुन सकते हैं। यह दिखने में सिंपल है लेकिन इसका डायल और लुक काफी आकर्षक व स्टाइलिश लगता है। बजट में रहने के बाद भी इसमें आपको लगभग सभी फीचर्स मिलते हैं, जिससे आप अपनी रोजाना फिटनेस को ट्रैक कर सकते हैं। वहीं इसमें कॉलिंग की सुविधा भी उपलब्ध है।
इसे चुनने का कारण
- इसकी प्रीमियम मेटल बॉडी इसे टिकाऊ और मजबूत बनाती है।
- इसमें 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग की सुविधा है, जो लगातार हार्ट रेट और स्लीप मॉनिटरिंग करती है।
- यह IP68 रेटिंग के साथ आती है, जो पानी, धूल और पसीने से पूरी सुरक्षा प्रदान करती है।
- इसका बैटरी बैकअप भी काफी बढ़िया है, जिससे इसे बार-बार चार्ज करने का झंझट नहीं रहता है।
इस पर क्यों करें भरोसा?
नॉइज़ भारत के टॉप ब्रांड्स में शामिल है, जो अपनी ट्रैकिंग फीचर और बेहतरीन यूजर इंटरफेस के लिए काफी पसंद किया जाता है। वहीं इसके डिजाइन्स भी काफी शानदार होते हैं। इसकी वॉचेज सॉफ्टवेयर के मामले में काफी बढ़िया है। वहीं अगर कस्टमर सर्विस की बात करें, तो वह भी काफी तेज है और भारत के छोटे-बड़े शहरों में आसानी से उपलब्ध होती है। ऐसे में अगर आप एक भरोसेमंद और लंबे समय तक चलने वाली वॉच चाहते हैं, तो नॉइज़ पर भरोसा कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Noise Twist Go
- स्क्रीन साइज - 1.39 इंच
- ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्रॉयड, iOS
- कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ
- बैटरी - 7 दिन का बैकअप
क्यों देखें दूसरा विकल्प?
अगर आपको 10 से 15 दिनों के बैटरी बैकअप वाली स्मार्टवॉच चाहिए तो आपको दूसरा विकल्प देखना चाहिए। क्योंकि इसमें केवल 7 दिनों की बैटरी लाइफ मिलती है, जो उन लोगों के लिए बढ़िया नहीं है जो अधिकतर लंबी यात्रा करते हैं।