सबसे सस्ती ब्लूटूथ कॉलिंग वाली Smart Watch, अब बिना फोन निकाले होगी बात!

क्या आप भी कम पैसों में एक ऐसी शानदार Smart Watch लेना चाहते हैं, जिसमें आपको बिना फोन निकाले सीधे कलाई से कॉलिंग करने की सुविधा प्राप्त हो, तो ब्लूटूथ कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच आपके लिए बढ़िया रहेगी।
ब्लूटूथ कॉलिंग स्मार्टवॉच
ब्लूटूथ कॉलिंग स्मार्टवॉच

बार-बार जेब से फोन निकालकर कॉल उठाना और लगाना कई बार काफी मुश्किल और आलसभरा काम लगता है। इसलिए आज यहां हम बेहद सस्ती लेकिन ब्रांडेड स्मार्टवॉच के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जो ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा के साथ आते हैं। Bluetooth तकनीक के साथ आने वाली Smartwatch का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि आप बिना अपना फोन बार-बार जेब से निकाले सीधे अपनी कलाई से किसी को कॉल लगा सकते हैं या किसी का भी कॉल उठाकर बात कर सकते हैं। वहीं इन वॉचेस में कुछ ऐसी तकनीक भी शामिल होती हैं, जो कॉलिंग के दौरान पीछे से आने वाले शोर को कम करती है और आमने-सामने बात कर रहे दोनों व्यक्ति की आवाज को साफ सुनने में मदद करती है।

ऐसी अधिक जानकारी के लिए आप जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर जा सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Boat Wave Call 3 Smartwatch for Men & Women

    बोट एक जाना-माना ब्रांड है, जिसके स्मार्टवॉच काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं। इसलिए इसे हमने अपनी लिस्ट में सबसे ऊपर रखा है। दूसरा हमें इसका एनिमेटेड वॉच फेसेस और फंक्शनल क्राउन वाला सिस्टम काफी अच्छा लगा। मतलब आप अपनी स्क्रीन पर चलते-फिरते कार्टून या वॉलपेपर सेट कर सकते हैं और घड़ी के मेन्यू को आसानी से ऊपर-नीचे कर सकते हैं, जिससे इसे चलाना बहुत आसान हो जाता है।

    हमारी राय 

    कम पैसों में एक ब्रांडेड और दिखने में सुंदर घड़ी चाहने वालों के लिए, हमारे हिसाब से यह एक बहुत ही बढ़िया विकल्प है। इस Boat Smartwatch की कॉलिंग की आवाज साफ है और इसका चौकोर डिजाइन हाथों पर बेहद आकर्षक और प्रीमियम लगता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Boat Wave Call 3
    • स्क्रीन साइज - 1.83 इंच
    • डिस्प्ले - HD टचस्क्रीन
    • बैटरी क्षमता - 300 Mh
    • कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ

    खूबियां

    • वीडियो वाले वॉलपेपर
    • इस्तेमाल में आसान

    कमी 

    • ब्राइटनेस के मामले में यह थोड़ी पीछे है, जिससे बहुत तेज सूरज की धूप में इसकी स्क्रीन को देखने में थोड़ी परेशानी हो सकती है।
    01
  • Fastrack Limitless Glide X 1.83 Smart Watch with Ultra UV HD Display

    इसकी अल्ट्रा यूवी एचडी डिस्प्ले के कारण हमने इस स्मार्टवॉच को चुना है यानी इसकी स्क्रीन बेहद साफ दिखती है, जिससे ऐप्स व नोटिफिकेशन को देखना आसान होता है। इसके अलावा, इसमें सेहत का ध्यान रखने के लिए दिल की धड़कन और नींद को नापने का सिस्टम भी काफी बढ़िया है, जिससे आप अपनी सेहत पर ध्यान रख सकते हैं।

    हमारी राय 

    अगर आप चाहते हैं कि एक बार पैसा लगाने के बाद घड़ी लंबे समय तक चले और टूटे नहीं, तो हमारी राय में फास्टट्रैक पर आप आंख बंद करके भरोसा कर सकते हैं। इसकी ब्लूटूथ कॉलिंग भी बहुत तेजी से फोन से कनेक्ट हो जाती है और बीच में कटती नहीं है, जिससे आप आराम से कॉल पर बात कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Fastrack Limitless Glide
    • स्क्रीन साइज - 1.83 इंच
    • डिस्प्ले - Vivid डिस्प्ले
    • बैटरी क्षमता - 280 Mh
    • कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ

    खूबियां

    • मजबूत बनावट
    • चमकदार और साफ स्क्रीन

    कमी 

    • इसका डिजाइन बहुत सिंपल है, यह दिखने में कोई बहुत फैंसी या स्टाइलिश नहीं लगती।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Noise Pulse 2 Max 1.85 Display Bluetooth Calling Smart Watch

    इस स्मार्टवॉच की बैटरी लाइफ ने हमारा ध्यान खींचा है। जी हां, इसमें 10 दिनों की लंबी बैटरी मिलती है जिससे इस घड़ी को बार-बार चार्ज करने का झंझट बिल्कुल नहीं रहता है। दूसरा इस Noise Smart Watch की स्क्रीन भी इतनी बड़ी है कि सभी नोटिफिकेशन और ऐप आदि साफ दिखाई देते हैं। सबसे जरूरी इसकी 550 निट्स की ब्राइटनेस है, जो तेज धूप में भी समय को साफ दिखाती है।

    हमारी राय 

    हमारी राय में यह घड़ी उन लोगों के लिए बढ़िया है, जो बार-बार चार्जर ढूंढना नहीं चाहते और जिन्हें बड़ी स्क्रीन पर बड़े-बड़े अक्षरों में सब कुछ देखना पसंद है। इस बजट में इतनी बड़ी स्क्रीन और धांसू बैटरी मिलना एक बहुत बड़ी बात है। दूसरा इसका स्मार्ट DND सिस्टम भी कमाल का है, जिसका मतलब है कि जब आप सो रहे होंगे तो यह घड़ी फालतू में फोन या मैसेज का नोटिफिकेशन देकर आपको परेशान नहीं करेगी।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Noise Pulse 2 Max
    • स्क्रीन साइज - 1.85 इंच
    • डिस्प्ले - TFT LCD
    • बैटरी क्षमता - 350 Mh
    • कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ

    खूबियां

    • लंबी बैटरी 
    • बड़ी स्क्रीन

    कमी 

    • यह साइज और वजन में थोड़ी भारी है। इसलिए पतले लोगों के हाथों में यह थोड़ी अजीब लग सकती है।
    03
  • GOBOULT Drift+ Smart Watch with 100+ Sports Mode

    इस स्मार्टवॉच का AI फीचर हमें काफी दमदार लगा। इसमें शामिल AI वॉयस असिस्टेंट की सुविधा इसे यूनिक व एडवांस बनाती है यानी आप इसे घड़ी को केवल अपनी आवाज से कंट्रोल कर सकते हैं। दूसरा यह वाटरप्रूफ है तो पानी में इसके खराब होने का खतरा भी बेहद कम रहता है और जो लोग अपनी रोजाना एक्टिविटी को ट्रैक करना पसंद करते हैं उनके लिए भी यह काफी बढ़िया है, क्योंकि इसमें 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। 

    हमारी राय 

    अगर आपको बहुत ही कम पैसों में एक ऐसी स्मार्टवॉच लेनी है, जिसमें लगभग वह सभी फीचर्स हों जो एक महंगी स्मार्टवॉच में मिलती है, तो हमारी राय में इस वॉच से अच्छा कोई और विकल्प नहीं है। दूसरा इसमें 150 से ज्यादा वॉलपेपर बदलने की सुविधा भी रहती है, जिससे आप हर दिन अपनी घर को नया लुक दे सकती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - GOBOULT Drift+
    • स्क्रीन साइज - 1.85 इंच
    • डिस्प्ले - HD टचस्क्रीन
    • बैटरी क्षमता - 230 Mh
    • कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ

    खूबियां

    • ब्लूटूथ कॉलिंग 
    • सस्ती कीमत

    कमी 

    • इसमें नॉइज कैंसिलेशन की सुविधा नहीं है, तो कॉलिंग के दौरान पीछे से आने वाला शोर आपको परेशान कर सकता है।
    04
  • FireBoltt Phoenix Pro Round Smart Watch

    इसका गोल डिजाइन और मजबूत मेटल बॉडी हमें काफी पसंद आई। जाहिर है अधिकतर लोग गोल डिजाइन वाली घड़ियां पहनना पसंद करते हैं और मजबूती किसे नहीं चाहिए होती है। वहीं इस Fire Boltt Watch की IP67 वॉटरप्रूफ रेटिंग ने हमारा दिल जीत लिया यानी बारिश के पानी या हाथों को धोते समय भी आपकी घड़ी बिल्कुल सुरक्षित रहेगी। दूसरा इसमें मौजूद 120 से अधिक स्पोर्ट्स मोड रोजाना एक्टिविटी को ट्रैक करने की सुविधा देता है।

    हमारी राय 

    जो लोग मजबूती के साथ-साथ शानदार डिजाइन चाहते हैं उनके लिए हमारे हिसाब से यह स्मार्टवॉच बढ़िया रहेगी। इसके अलावा जो लोग जिम करते हैं या आउटडोर स्पोर्ट्स एक्टिविटी करते हैं उनके लिए भी यह स्मार्टवॉच एक बढ़िया चॉइस रहेगी, क्योंकि इसकी वाटरप्रूफ तकनीक वॉच को पानी या पसीने से सुरक्षित रखती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Fire‑Boltt Phoenix Pro
    • स्क्रीन साइज - 1.39 इंच
    • डिस्प्ले - HD राउंड टचस्क्रीन
    • बैटरी क्षमता - 180 Mh
    • कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ

    खूबियां

    • स्टाइलिश डिजाइन 
    • मेटल की मजबूती 

    कमी 

    • गोल डिजाइन होने के कारण चौकोर घड़ियों के मुकाबले इस पर मैसेज या अक्षरों को पढ़ने की जगह थोड़ी कम मिलती है।
    05

ब्लूटूथ कॉलिंग स्मार्टवॉच के मॉडल्स की तुलना

यहां हमने ब्लूटूथ कॉलिंग वाले स्मार्टवॉच के मॉडल्स के बीच तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत के हिसाब से अधिक बेहतर हो सकता है।

स्मार्टवॉच मॉडल्स 

बैटरी बैकअप 

खास फीचर्स 

किसके लिए सही?

Boat Wave Call 3  

30 दिनों की बैटरी  

फंक्शनल क्राउन, मल्टीपल स्पोर्ट्स मोड्स  

रोजाना एक्टिविटी ट्रैक करने वालों के लिए।

Fastrack Limitless Glide X  

5 दिनों की बैटरी  

वाटर रेसिस्टेंट, साफ दिखने वाली स्क्रीन।  

जिम या आउटडोर एक्टिविटी करने वालों के लिए।

Noise Pulse 2 Max  

10 दिनों की बैटरी 

बड़ी स्क्रीन, स्मार्ट DND  

जिन्हें बार-बार चार्ज करने का झंझट नहीं चाहिए।

GOBOULT Drift+ 

7 दिनों की बैटरी  

AI वॉयस असिस्टेंट  

जिन्हें टाइप करना नहीं पसंद।

Fire‑Boltt Phoenix Pro  

4 दिनों की बैटरी  

मेटल बॉडी  

मजबूत व टिकाऊ वॉच पहनने वालों के लिए।

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • सबसे सस्ती ब्लूटूथ कॉलिंग स्मार्टवॉच में क्या फीचर्स मिल सकते हैं?
    +
    आपको बेसिक कॉलिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्टेप ट्रैकिंग और नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
  • क्या इन सस्ती स्मार्टवॉच की कॉलिंग क्वालिटी अच्छी होती है?
    +
    ज्यादातर अच्छी कॉलिंग क्वालिटी होती है, लेकिन प्रीमियम वॉच जैसी स्पष्टता शायद ही मिलती है।
  • सस्ती वॉच की बैटरी लाइफ कितनी होती है?
    +
    आमतौर पर 3 से 10 दिन और यह भी उपयोग पर निर्भर करती है।