Samsung Galaxy Watch 9: भारत में जल्द होगी लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स!

भारत में जल्द ही लॉन्च होने जा रही है Galaxy Watch 9, जिसे लेकर सैमसंग यूजर्स को काफी इंतजार है। इसमें आपको गोल डायल के साथ दमदार बैटरी लाइफ मिलेगी, जो इसे काफी खास बनाती है।
भारत में लॉन्च होने जा रही है सैमसंग गैलेक्सी वॉच 9
भारत में लॉन्च होने जा रही है सैमसंग गैलेक्सी वॉच 9

स्मार्टवॉच आजकल काफी ट्रेंड में है, जो देखने में तो सुंदर लगती ही है, साथ ही इसके एडवांस्ड फीचर्स इसे और भी खास बनाते हैं। इसी कड़ी में सैमसंग ब्रांड स्मार्टवॉच की दुनिया में दमदार गैलेक्सी वॉच 9 लॉन्च करने जा रहा है। उम्मीद है कि यह स्मार्टवॉच 22 जुलाई 2026 को लॉन्च होगी, जिसका सैमसंग यूजर्स भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसमें आपको एडवांस्ड हेल्थ फीचर्स के साथ बड़ा डिस्प्ले मिलेगा, जो इसे बाकियों से अलग बनाता है। इसके अलावा, AI फीचर्स इस घड़ी को और भी एडवांस्ड बनाते हैं।

डिस्प्ले

  • सैमसंग ब्रांड की इस स्मार्टवॉच में 1.6 इंच का स्क्रीन मिलेगी, जिसमें 438 x 438p रेजोल्यूशन दिया गया है, जिससे आपको साफ फोटो और टेक्स्ट देखने को मिलेंगे। इस Samsung Galaxy Watch 9 में सुपर AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलेगा, जिससे आप साफ और चमकदार फोटो-वीडियो देख पाएंगे। टच स्क्रीन होने की वजह से इसे आसानी से ऑपरेट किया जा सकता है।

डिजाइन

  • जब से गैलेक्सी वॉच 9 स्मार्टवॉच की फोटो सामने आई है, यह सच है कि यह गैलेक्सी वॉच 8 की तरह ही दिखेगी, जिसे आप आसानी से पहन सकते हैं। इसमें गोल डिस्प्ले है और यह ओवल शेप के केस में होगी। इसके अलावा, इसे फ्लैट डिजाइन में बनाया गया है, जिसे आप आसानी से कैरी कर सकते हैं। वहीं, इसका बैंड भी सिलिकॉन मटेरियल से बना होगा, जो पहनने में आरामदायक रहेगा।

कनेक्टिविटी

  • सैमसंग की इस स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ 6.0 और वाईफाई 6 कनेक्टिविटी देखने को मिलेगी, जिसकी वजह से स्मार्टवॉच को आप दूसरे डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं।

अन्य फीचर्स 

  • इस स्मार्टवॉच में 445mAh बैटरी लाइफ मिलेगी। इसे अगर आप एक बार फुल चार्ज करते हैं, तो यह आसानी से लंबे समय तक चल सकती है, जिससे आपको बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • इसके अलावा, इसमें 2GB RAM और 32GB से लेकर 64GB तक इंटरनल स्टोरेज भी मिलेगा, जिसकी मदद से आप हैवी फाइलें, वीडियो और फोटो आराम से स्मार्टवॉच में स्टोर कर पाएंगे।
  • वहीं, इस Samsung Galaxy Watch 9 को वॉटरप्रूफ बनाया गया है, जिससे अगर यह पानी के संपर्क में भी आएगी तो जल्दी खराब नहीं होगी और लंबे समय तक चलेगी।

कीमत 

अगर आप सैमसंग ब्रांड की Galaxy Watch 9 लेने के बारे में सोच रहे हैं तो बता दें कि अभी तक इसकी कीमत के बारे में नहीं बताया गया है। हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि इस स्मार्टवॉच की कीमत Galaxy Watch 8 से ज्यादा होगी। फिलहाल Galaxy Watch 8 की कीमत ₹22,000 से अधिक है तो Galaxy Watch 9 की कीमत ₹40,000 तक या फिर इससे भी अधिक हो सकती है।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

    इस तरह के लेख के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पर क्लिक कर सकते हैं।

    Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

    Faq's

    • सैमसंग गैलेक्सी वॉच 9 भारत में कब लॉन्च होने जा रही है?
      +
      अगर आप खुद के लिए स्मार्टवॉच लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो बता दें कि यह सैमसंग गैलेक्सी वॉच 9 भारत में 22 जुलाई 2026 को लॉन्च होगी, जिसे आप आसानी से ले सकते हैं।
    • सैमसंग गैलेक्सी वॉच 9 की कीमत कितनी होने वाली है?
      +
      बता दें कि अभी तक आधिकारिक वेबसाइट पर किसी भी तरह की अनाउंसमेंट नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि इसकी कीमत सैमसंग गैलेक्सी वॉच 8 से ज्यादा होगी, जिसे आप अपनी बजट के आधार पर चुन सकते हैं।
    • सैमसंग गैलेक्सी वॉच 9 में किस तरह की कनेक्टिविटी मिलती है?
      +
      सैमसंग गैलेक्सी वॉच 9 में ब्लूटूथ 6.0 और वाईफाई 6 कनेक्टिविटी मिलेगी, जिसकी मदद से इसे आप आसानी से दूसरे डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं।