क्या आप Vu या VW स्मार्ट टीवी लेने की सोच रहे हैं और पिक्चर व साउंड को लेकर असमंजस में हैं? ये दोनों ही ब्रांड अक्सर अपनी विशेषताओं के कारण चर्चा में रहते हैं। लेकिन, असली सवाल यह है: पिक्चर और साउंड क्वालिटी के मामले में इनमें से कौन सा ब्रांड आपको बेहतर Smart TV प्रदान करता है? एक तरफ है Vu, जो अपने बेहतरीन डिस्प्ले और दमदार साउंड के लिए जाना जाता है, तो दूसरी तरफ है VW, जो कम दाम में बड़ी स्क्रीन देने का वादा करता है। इसी कड़ी में यहां पर दोनों ही ब्रांड के कुछ बेहतर विकल्प देखने को मिलते हैं, जिन्हें आप ध्यान में रखकर अपने लिए बढ़िया विकल्प का चयन कर सकते हैं।
1. Vu 139 cm (55 inches) The GloLED Series
इस टीवी का चुनाव फिल्म देखने के लिए क्यों करें?
- अगर आप एक ऐसे स्मार्ट टीवी का चयन करना चाहते हैं जो आपके घर को सिनेमा हॉल में बदल दे, तो इस स्मार्ट टीवी का चुनाव कर सकते हैं। इसका 4K रेजोल्यूशन और 60HZ रिफ्रेश रेट हाई क्वालिटी में कंटेंट को पेश करता है। वहीं डॉल्बी विज़न IQ, HDR10+ तकनीक की वजह से हर एक स्क्रीन पर धुंधलापन का एहसास नहीं होता है।
- इस Vu TV में DJ साउंड का अनुभव मिलेगा क्योंकि यह 104 वॉट तक ऑडियो पेश करता है। वहीं इसमें बिल्ट-इन सबवूफर भी दिया गया है जिसे खासकर गहरी आवाज़ को बेहतर ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाना जाता है। साथ ही इस स्मार्ट टीवी का साउंड सिस्टम भी बढ़िया है जिसकी वजह से आपको सराउंड-साउंड का अनुभव होगा।
- 55 इंच के इस टीवी में आपको मूवी देखने का मज़ा तो दोगुना होगा ही, साथ ही अगर आप एक्शन फिल्म देखने के भी शौकीन हैं तो इसका चुनाव कर सकते हैं। इसकी वजह इसमें मिलने वाली MEMC तकनीक है। इसको खासकर तेज गति से चलने वाले विजुअल्स को स्मूथ करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- ब्रांड - Vu
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
- एस्पेक्ट रेश्यो - 16:9, 4:3
खूबियां
- वॉचलिस्ट
- क्रिकेट मोड
कमी
- इस टीवी का डिस्प्ले सही से काम नहीं कर रहा है।
2. VW Visio World 140 cm (55 inches) Smartchoice
इस टीवी का चुनाव फ़िल्में देखने के लिए क्यों करें?
- अगर आप भी मेरी तरह अलग-अलग तरह की नई फ़िल्मों से लेकर सीरीज़ तक देखना पसंद करते हैं, तो यह स्मार्ट टीवी एक बेहतर विकल्प होगा क्योंकि इसमें गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है जिससे यह 55 Inch TV नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, यूट्यूब, डिज़्नी+हॉटस्टार जैसे कई तरह के OTT ऐप्स को सपोर्ट करता है ताकि घर बैठे अपने मनोरंजन को बेहतर कर सकें।
- इस टीवी के चैनल को जल्दी बदलना हो या फिर वॉल्यूम कम करना हो, या फिर सेटिंग को बदलना हो, हर एक काम को बिना रिमोट की मदद से आसानी से ऑपरेट कर सकते हैं क्योंकि इसमें गूगल असिस्टेंट फीचर मिलता है।
- अगर आप अपने मनपसंद कंटेंट को बार-बार खोजकर देखते हैं जिसकी वजह से आपको काफी ज़्यादा परेशानी होती है तो इसके लिए इस टीवी में वॉचलिस्ट जैसा बढ़िया फीचर दिया गया है। इसकी मदद से आप अपने हर रोज़ देखने वाले कंटेंट को एक जगह पर आसानी से रख सकते हैं ताकि बार-बार खोजने की ज़रूरत न पड़े।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- ब्रांड - Visio World
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
- एस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
- किड्स प्रोफ़ाइल
- क्वाड-कोर प्रोसेसर
कमी
- इस टीवी का रिमोट सही से काम नहीं कर रहा है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर क्लिक करें इस तरह के लेख पढ़ सकते हैं।
3. Vu California 126cm GloQLED Smart Google 4K TV VuGLOQLEDDV
इस टीवी का चुनाव फिल्म देखने के लिए क्यों करें?
- अगर आप एक ऐसे स्मार्ट टीवी का चयन करना चाहते हैं जो आपके मीडियम साइज़ के कमरे में आसानी से फिट हो सके, तो यह 50 इंच का टीवी एक बेहतर विकल्प होगा जो VU ब्रांड का है। इसमें 3840x2160 रेजोल्यूशन मिलता है जिससे विजुअल्स हाई क्वालिटी में नज़र आएँगे।
- इस टीवी से आपको वायरलेस और वायर्ड कनेक्टिविटी मिलती है, जैसे कि HDMI, USB, WIFI, जिनकी मदद से आप दूसरे स्मार्ट डिवाइस जैसे कि स्पीकर, लैपटॉप, साउंडबार से कनेक्ट कर सकते हैं। साथ ही, इनकी मदद से आपको अलग से तार लाने की ज़रूरत नहीं पड़ती है।
- इस टीवी में क्रिकेट देखना हो या फिर सिनेमा, सबका मज़ा दोगुना हो जाएगा क्योंकि इसमें 30 वॉट तक का साउंड आउटपुट मिलता है। इसमें डॉल्बी एटमॉस, डायलॉग एन्हांसर जैसी तकनीकें भी देखने को मिलती हैं जिससे आपको हर एक शब्द स्पष्ट सुनने को मिलता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज - 50 इंच
- ब्रांड - Vu
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, USB, वाई-फाई
- एस्पेक्ट रेशियो - 16:9, 4:3
खूबियां
- 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल
- आई कंफर्ट मोड
कमी
- इस टीवी की आफ्टर सर्विस सही नहीं है।
4. VW Visio World 127 cm 4K Ultra HD Smart QLED Google TV VW50GQ2
इस टीवी का चुनाव फिल्म देखने के लिए क्यों करें?
- मूवी देखने का मज़ा तभी ज़्यादा होता है जब आपको विजुअल्स साफ नज़र आएं। ऐसे में आप इस VW ब्रांड के स्मार्ट टीवी का चयन कर सकते हैं क्योंकि यह 50 इंच के साइज़ में आता है, साथ ही इसमें QLED डिस्प्ले भी दिया गया है जो HDR 10 को सपोर्ट करता है। इसकी वजह से आपको चमकदार और हाई क्वालिटी में कंटेंट देखने को मिलता है।
- इस VW TV की मदद से आप अपने फोन में मौजूद कंटेंट को बड़े आकार के स्क्रीन पर देख सकते हैं क्योंकि यह टीवी गूगल कास्ट फीचर को सपोर्ट करता है। इसकी मदद से आप वायरलेस तरीके से आसानी से फोन को टीवी से कनेक्ट करके स्क्रीन को कास्ट कर सकते हैं।
- इस टीवी में 3 HDMI पोर्ट और eARC सपोर्ट जैसी कनेक्टिविटी दी गई है, जिसकी मदद से आप इस टीवी से ब्लू-रे प्लेयर, गेमिंग कंसोल जैसे स्मार्ट डिवाइस को आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। वहीं, इसके ज़रिए आप एंट्री-लेवल गेम भी खेल सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज - 50 इंच
- ब्रांड - Visio World
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
- एस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
- MEMC तकनीक
- HDR 10
कमी
- इस टीवी का रिमोट सही से काम नहीं कर रहा है।
5. Vu California 108cm GloQLED Smart Google 4K TV VuGLOQLEDDV
इस टीवी का चुनाव फिल्म देखने के लिए क्यों करें?
- अगर आप भी फिल्म देखने के साथ-साथ क्रिकेट खेलने के शौकीन हैं तो यह स्मार्ट टीवी एक बेहतर विकल्प होगा क्योंकि यह 43 इंच के स्क्रीन साइज में है जिसमें 4K प्रीमियम QLED डिस्प्ले दिया गया है और इसमें 400 निट्स ब्राइटनेस भी मिलती है, जिसकी वजह से हर जगह पर विजुअल्स चमकदार नजर आएंगे।
- आप भी अपने पसंदीदा कंटेंट को एक टेक में देखना पसंद करते हैं, जिसकी वजह से आपकी आँखों पर जोर पड़ता है तो यह 43 Inch TV एक बेहतर विकल्प होगा। इस टीवी में आई कंफर्ट मोड मिलता है जो टीवी से निकलने वाले ब्लू रे को कम करता है।
- इस टीवी में नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, प्राइम वीडियो जैसे OTT ऐप्स का सपोर्ट मिलता है, जिसकी वजह से आप इस टीवी में अलग-अलग तरह के कंटेंट को आसानी से देख सकते हैं। इसमें आप नई फिल्में, सीरीज़ और गाने भी सुन सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज - 43 इंच
- ब्रांड - Vu
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
- एस्पेक्ट रेश्यो - 16:9, 4:3
खूबियां
- HDR 10 सपोर्ट
- MEMC तकनीक
कमी
- आफ्टर सेल सर्विस सही नहीं है।
6. Visio World VW 109 cm (43 inches)
इस टीवी का चुनाव फिल्म देखने के लिए क्यों करें?
- फिल्म देखने के दीवाने हैं तो यह स्मार्ट टीवी आपके लिए बेहतर विकल्प होगा क्योंकि यह कई तरह के OTT ऐप्स को सपोर्ट करता है जैसे कि Prime Video, YouTube, Zee5 जिसकी मदद से आप एक साथ कई तरह के कंटेंट को आसानी से देख सकते हैं।
- इस 43 इंच टीवी में आपको हर एक डायलॉग साफ शब्दों में सुनाई देगा क्योंकि यह 24 वॉट तक आवाज पेश करता है। साथ ही इसमें 5 साउंड मोड भी दिया गया है जिससे आपको हर एक डायलॉग हाई क्वालिटी में सुनने को मिलेगा।
- सबसे अच्छी बात यह है कि यह टीवी लैग नहीं करता है, जिसकी वजह से इसमें आप कई तरह के कंटेंट से लेकर ऐप को खोल सकते हैं। इसमें क्वाड-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज - 43 इंच
- ब्रांड - विज़ियो वर्ल्ड
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
- रिज़ॉल्यूशन - 1080p
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
- एस्पेक्ट रेश्यो - 1.77:1
खूबियां
- स्टीरियो सराउंड साउंड
- 16.7 बिलियन कलर
कमी
- इस टीवी की कनेक्टिविटी सही से काम नहीं कर रही है।
