आंधी-बारिश में भी नहीं पड़ेंगी इन Smartwatch को उतारने की जरूरत, आती हैं वॉटरप्रूफ खासियत और मजबूत बॉडी के साथ

अक्सर वर्कआउट या रनिंग करते समय मौसम का भरोसा नहीं होता, अचानक तेज आंधी आ जाना, धूल उड़ना या मूसलाधार बारिश शुरू हो जाना आम बात है। ऐसे में एक मजबूत वाटरप्रूफ स्मार्टवॉच खराब से खराब मौसम और पसीने के बावजूद आपकी हार्ट रेट, स्टेप्स और कैलोरी को ट्रैक करती रहती है।
वाटरप्रूफ स्मार्टवॉच
वाटरप्रूफ स्मार्टवॉच

आज के समय में खुद को फिट रखना हर किसी की पहली पसंद बन चुका है। चाहे सुबह की रनिंग हो, जिम में पसीना बहाना हो या फिर आउटडोर स्पोर्ट्स खेलना। लेकिन जब हम बाहर मैदान पर होते हैं, तो मौसम कभी भी करवट ले सकता है। आप दौड़ रहे हों और अचानक तेज आंधी के साथ धूल भरी हवाएं चलने लगें या झमाझम बारिश होने लगे, तो सबसे ज्यादा डर हाथ में बंधी महंगी स्मार्टवॉच के खराब होने का होता है। इसी डर को खत्म करने और आपकी स्पोर्ट्स एक्टिविटी को आसान बनाने के लिए हमने इस विषय को चुनते हुए वाटरप्रूफ स्मार्टवॉच के बारे में आपको यहां जानकारी दी है, जो ना केवल समय दिखाती है, बल्कि आपके पसीने, पानी की बौछार और धूल-मिट्टी को आसानी से झेल सकती है।

ऐसी अधिक जानकारी के लिए आप जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर जा सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Redmi Watch 5 Active Matte Silver Smartwatch

    • हमने इसे क्यों चुना - रेडमी की इस घड़ी को चुनने की सबसे बड़ी वजह है इसका बड़ा 2.0 इंच का डिस्प्ले और इसकी प्रीमियम 'मैट सिल्वर' फिनिश है। साथ ही, इसका 5ATM वाटरप्रूफ होना इसे स्पोर्ट्स के लिए बहुत भरोसेमंद बनाता है।
    • अमेजन इस पर क्या कहता है -  अमेजन पर इसके 18 दिनों की बैटरी लाइफ के बारे में बताया गया है, जिससे आपको इसे बार-बार चार्ज करने का झंझट नहीं रहता है। इसमें एडवांस नॉइज़ रिडक्शन तकनीक शामिल है, जो ब्लूटूथ कॉलिंग के दौरान आस-पास के शोर-शराबे को कम कर देती है, जिससे सामने वाले को आपकी आवाज बिल्कुल साफ सुनाई देती है।
    • हमारी राय - अगर आप एक ऐसी ब्रांडेड घड़ी चाहते हैं जिसका डायल बड़ा व चमकदार हो और जिसे बार-बार चार्जर पर ना लटकाना पड़े, तो यह आपके लिए बढ़िया है। इसकी कॉलिंग क्वालिटी और पानी झेलने की क्षमता इस बजट में सबसे बेहतरीन है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Redmi Watch 5
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्रॉयड
    • मेमोरी स्टोरेज - 168MB
    • बैटरी कैपेसिटी - 470Mh
    • कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ

    खूबियां

    • बहुत बड़ी स्क्रीन
    • दमदार बैटरी बैकअप

    कमी 

    • इसमें AMOLED डिस्प्ले नहीं है, इसलिए तेज धूप में स्क्रीन ज्यादा साफ नहीं दिखाई देती है।
    01
  • Boat Wave Call 2 Plus Smart Watch

    • हमने इसे क्यों चुना - इस वॉच को चुनने का सबसे मजेदार कारण इसका बायलिंग्वल सपोर्ट है यानी यह हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं को अच्छी तरह समझती है। एक तरह से यह उनके लिए काफी फायदेमंद है जो घड़ी में हिंदी में नोटिफिकेशन देखना पसंद करते हैं।
    • अमेजन इस पर क्या कहता है - अमेजन पर इसके 100+ स्पोर्ट्स मोड्स के बारे में बताया गया है, जिससे क्रिकेट, फुटबॉल से लेकर रनिंग तक 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड हैं। वहीं इसके वॉच फेस से स्क्रीन पर चलते-फिरते और एनीमेशन वाले वॉलपेपर लगाए जा सकते हैं, जो देखने में बहुत कूल लगते हैं।
    • हमारी राय - बोट भारत का बहुत ही लोकप्रिय ब्रांड है। ऐसे में जो एक ऐसी घड़ी ढूंढ रहे हैं जिसे इस्तेमाल करना बहुत आसान हो और जिसमें हिंदी भाषा का सपोर्ट हो, तो हमारी राय में यह वॉच एक वैल्यू फॉर मनी डील है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Boat Wave Call 2
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्रॉयड
    • स्क्रीन साइज - 1.96 इंच
    • बैटरी कैपेसिटी - 300Mh
    • कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ

    खूबियां

    • हिंदी भाषा सपोर्ट
    • स्टाइलिश डिजाइन

    कमी 

    • इसमें स्पोर्ट्स मोड तो बहुत हैं, लेकिन यह पानी और पसीने से नॉर्मल सुरक्षा देती है, इसे पहनकर आप स्विमिंग नहीं कर सकते।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Fastrack Limitless Glide X 1.83" Smart Watch with Ultra UV HD Display

    • हमने इसे क्यों चुना - फास्टट्रैक घड़ियों के मामले में एक भरोसेमंद ब्रांड है। इसे चुनने का हमारा कारण इसका अल्ट्रा यूवी एचडी डिस्प्ले है, जो तेज धूप में भी आंखों पर चुभता नहीं है और बाहर खेलते समय स्क्रीन बिल्कुल साफ दिखता है।
    • अमेजन इस पर क्या कहता है - अमेजन पर इसके अल्ट्रा यूवी एचडी डिस्प्ले के बारे में बताया गया है, जो तेज धूप में भी सब कुछ साफ दिखाता है। इसमें इसकी ब्लूटूथ कॉलिंग के बारे में बताया गया है कि यह काफी तेज है जिससे तुरंत कॉल कनेक्ट हो जाती है।
    • हमारी राय - अगर आपका बजट कम है लेकिन आप एक भरोसेमंद और स्टाइलिश ब्रांड की घड़ी पहनना चाहते हैं, जो कॉलेज या जिम में कूल दिखे तो फास्टट्रैक की यह घड़ी आपके लिए बनी है। इसका लुक बहुत स्पोर्टी है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Fastrack Limitless Glide
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्रॉयड & iOS
    • मेमोरी स्टोरेज - 168MB
    • बैटरी कैपेसिटी - 280Mh
    • कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ

    खूबियां

    • धूप में साफ डिस्प्ले
    • मजबूत बॉडी

    कमी 

    • यह 5 दिन की बैटरी के साथ आता है, जिसका मतलब है कि आपको इसे हर हफ्ते चार्ज करना होगा।
    03
  • Amazfit GTR 3 Pro (Smartchoice) 46mm Smart Watch

    • हमने इसे क्यों चुना - इस स्मार्टवॉच को अपनी लिस्ट में शामिल करने का कारण इसका क्लासिक गोल डायल, शानदार AMOLED डिस्प्ले और इन-बिल्ट GPS व वाई-फाई सपोर्ट होना है। यह उन लोगों के लिए है जो फिटनेस को लेकर बहुत काफी सीरीयस रहते हैं और बिना फोन के भी अपनी रनिंग को ट्रैक करना चाहते हैं।
    • अमेजन इस पर क्या कहता है -  अमेजन पर इसके 1.45 इंच की बड़ी डिस्प्ले के बारे में बताया गया है, जिससे स्क्रीन बेहद साफ दिखती है। वहीं इसके 24/7 HR मॉनिटरिंग के बारे में बताया गया है, जो ब्लड प्रेशर की मॉनिटरिंग और 24 घंटे दिल की धड़कन पर नजर रखता है।
    • हमारी राय - यदि बजट की कोई दिक्कत नहीं है और आप एक ऐसी प्रोफेशनल स्पोर्ट्स वॉच चाहते हैं जो दिखने में महंगी फॉर्मल घड़ी जैसी हो और फीचर्स दमदार हो, तो अमेजफिट जीटीआर 3 प्रो का कोई मुकाबला नहीं है। वहीं एलेक्सा सपोर्ट होने से आप इसे बोलकर भी कमांड दे सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Amazfit GTR 3 Pro
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - watchOS 1, watchOS 2
    • मेमोरी स्टोरेज -  2300MB
    • बैटरी कैपेसिटी - 350Mh
    • कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ

    खूबियां

    • AMOLED डिस्प्ले
    • इन-बिल्ट जीपीएस

    कमी 

    • इसके फीचर्स इतने ज्यादा हैं कि एक कुछ यूजर को इसे पूरी तरह समझने में थोड़ा समय लग सकता है।
    04
  • Fire-Boltt Ninja Call Pro Bluetooth Calling Smart Watch

    • हमने इसे क्यों चुना - फायर-बोल्ट की इस घड़ी को चुनने का सबसे बड़ा कारण है कम कीमत में सबसे ज्यादा फीचर्स हैं। इसमें एआई वॉयस असिस्टेंट और 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स मिलते हैं, जो इस प्राइस रेंज में मिलना लगभग नामुमकिन सा लगता है।
    • अमेजन इस पर क्या कहता है - अमेजन पर इसके ड्यूल चिप तकनीक के बारे में बताया गया है, जिससे घड़ी बिना हैंग हुए बहुत स्मूथ चलती है।  वहीं AI वॉयस असिस्टेंट होने के कारण आप घड़ी को बोलकर फोन लगवाने या गाना बजाने का हुक्म दे सकते हैं।
    • हमारी राय - अगर आप पहली बार कोई स्मार्टवॉच खरीद रहे हैं और बहुत ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते, लेकिन फीचर्स सारे चाहिए, तो फायर-बोल्ट की निंजा कॉल प्रो आपके लिए एक बढ़िया शुरुआत हो सकती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Fire-Boltt Ninja Call Pro
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - WatchOS
    • मेमोरी स्टोरेज - 128MB
    • बैटरी कैपेसिटी - 280Mh
    • कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ

    खूबियां

    • बेहद किफायती कीमत
    • 120 से अधिक स्पोर्ट्स मोड

    कमी 

    • कीमत कम होने की वजह से यह अधिक मजबूत व रफ एंड टफ नहीं है।
    05

वाटरप्रूफ स्मार्टवॉच के मॉडल्स की तुलना

यहां हमने ऊपर बताए गए वाटरप्रूफ स्मार्टवॉच की तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत के हिसाब से आपके लिए अधिक बेहतर है।

मॉडल्स नाम 

बैटरी कैपेसिटी  

वाटरप्रूफ रेटिंग 

खास फीचर्स

Redmi Watch 5 

18 दिनों की बैटरी 

5ATM वाटरप्रूफ 

हेल्थ ट्रैकिंग, नॉइज़ रिडक्शन

Boat Wave Call 2 

7 दिनों की बैटरी 

IP68 वाटर रेसिस्टेंट 

वॉयस असिस्टेंट, 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड

Fastrack Limitless Glide 

5 दिनों की बैटरी 

IP67 वाटर रेसिस्टेंट 

अल्ट्रा यूवी एचडी डिस्प्ले, हार्ट रेट ट्रैकिंग

Amazfit GTR 3 Pro 

12 दिनों की बैटरी 

IP68 वाटर रेसिस्टेंट 

GPS, Wifi सपोर्ट 

Fire-Boltt Ninja Call Pro 

7 दिनों की बैटरी 

IP67 वाटर रेसिस्टेंट 

वॉयस असिस्टेंट, ड्यूल चिप

ऐसे अन्य लेख के लिए गैजट गली की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • वॉटरप्रूफ और वाटर-रेसिस्टेंट स्मार्टवॉच में क्या अंतर है?
    +
    वॉटरप्रूफ पूरी तरह से पानी से सुरक्षित होती है, जबकि वाटर-रेसिस्टेंट केवल छींटों या सीमित पानी को रोकती है।
  • वॉटरप्रूफ स्मार्टवॉच स्विमिंग करते समय पहन सकते हैं?
    +
    यह स्मार्टवॉच की IP रेटिंग और डिजाइन पर निर्भर करता है। उच्च IP रेटिंग वाले मॉडल (जैसे IP68 या 5ATM) आमतौर पर स्विमिंग के लिए सुरक्षित होते हैं।
  • वॉटरप्रूफ स्मार्टवॉच की बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं?
    +
    गैर-जरूरी नोटिफिकेशन बंद करके, ब्राइटनेस कम करके, GPS का नॉर्मल उपयोग करके और बैकग्राउंड ऐप रिफ्रेश को सीमित करके।