Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टाटा स्टील में संगठनात्मक बदलाव: आशुतोष और विमल को नई जिम्मेदारी, तैराकी चैंपियनशिप में टाटा स्टील ओवरऑल चैंपियन

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 11:45 AM (IST)

    टाटा स्टील ने संगठनात्मक बदलाव करते हुए आशुतोष कुमार सिंह को लाजिस्टिक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर चीफ और विमल तिवारी को चीफ एसएमएस एंड एलसीपी नियुक्त किया है ...और पढ़ें

    टाटा स्टील ने संगठनात्मक बदलाव करते हुए दो अधिकारियों को दी नई जिम्मेदारी।

    टाटा स्टील ने संगठनात्मक बदलाव करते हुए दो अधिकारियों को दी नई जिम्मेदारी।

    HighLights

    1. आशुतोष कुमार सिंह बने लाजिस्टिक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर चीफ

    2. टाटा स्टील में विमल तिवारी बने चीफ एसएमएस एंड एलसीपी

    3. एसपीएसबी इंटर स्टील प्लांट तैराकी में टाटा स्टील चैंपियन

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। टाटा स्टील ने संगठनात्मक बदलाव करते हुए आशुतोष कुमार सिंह को इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट विभाग में लाजिस्टिक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर चीफ की जिम्मेदारी दी है। आशुतोष एक अगस्त से नई जिम्मेदारी संभालते हुए जमशेदपुर से काम करते हुए विभागीय वाइस प्रेसिडेंट को रिपोर्ट करेंगे।

    यह नियुक्ति वर्तमान चीफ इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट्स (लाजिस्टिक्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर) कुलदीप कुमार अरोड़ा के एक अगस्त को सेवानिवृत्त होने के बाद प्रभावी होगी। कुलदीप ने टाटा स्टील समूह में 22 वर्षों से अधिक समय तक विभिन्न परियोजनाओं और इंजीनियरिंग कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

    विमल तिवारी बने चीफ एसएमएस एंड एलसीपी

    टाटा स्टील ने संगठनात्मक फेरबदल करते हुए विमल तिवारी को नई जिम्मेदारी दी है। हेड स्टील मेकिंग, टाटा स्टील मेरामंडली के पद पर कार्यरत विमल को चीफ एसएमएस एंड एलसीपी बनाया गया है।

    वे एक अगस्त से वर्तमान ग्रेड में नहीं नई जिम्मेदारी संभालते हुए चीफ आयरन मेकिंग एंड स्टील को रिपोर्ट करेंगे। टाटा स्टील के सीईओ सह एमडी ने इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी कर दिया है।

    27JML_95_27072026_513

    इंटर स्टील प्लांट तैराकी में टाटा स्टील चैंपियन

    जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स के स्विमिंग पूल में आयोजित एसपीएसबी इंटर स्टील प्लांट तैराकी चैंपियनशिप में टाटा स्टील 40 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन बनी। वहीं, आइएसपी बर्नपुर 11 अंक प्राप्त कर उपविजेता रहा।

    खबरें और भी

    इस प्रतियोगिता में टाटा स्टील, बर्नपुर, विशाखापत्तनम, विजयनगर और राउरकेला स्टील प्लांट के 40 तैराकों ने सात अलग-अलग स्पर्धाओं में अपना कौशल दिखाया। विजेताओं को मुख्य अतिथि जितेंद्र सिंह शेखावत और विशिष्ट अतिथि शैलेश सिंह ने पुरस्कृत किया।

    टाटा स्टील रैकेट्स स्पोर्ट्स फेस्ट के विजेता पुरस्कृत

    जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में सोमवार को टाटा स्टील रैकेट्स स्पोर्ट्स फेस्ट के दूसरे संस्करण का भव्य समापन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट डीबी सुंदरा रामम और चीफ स्पोर्ट्स मुकुल विनायक चौधरी थे।

    बैडमिंटन, लान टेनिस, स्क्वॉश और पिकलबाल के सभी श्रेणियों के विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्राफी देकर सम्मानित किया। तीन राज्यों के 365 खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।  

    यह भी पढ़ें- टाटा स्टील की ब्रिटेन सरकार को चेतावनी, सस्ते आयात से प्लांट बंद होने का खतरा; रोजगार पर बड़ा संकट

    यह भी पढ़ें- टाटा पावर का पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन, 1401 करोड़ का मुनाफा; स्वच्छ ऊर्जा कारोबार बना आधार

    यह भी पढ़ें- झारखंड का पहला इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च जमशेदपुर में बनेगा, 3000 कुशल चालक हर साल होंगे तैयार

    यह भी पढ़ें- टाटा स्टील का ₹2500 करोड़ का निवेश, जमशेदपुर में ईजीमेल्ट तकनीक से 50 प्रतिशत तक घटेगी कोक की खपत