Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टाटा पावर का पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन, 1401 करोड़ का मुनाफा; स्वच्छ ऊर्जा कारोबार बना आधार

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 01:07 PM (IST)

    टाटा पावर ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 1,401 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो 11% अधिक है। कंपनी का राजस्व 8% बढ़कर 18,898 करोड़ रुप ...और पढ़ें

    कंपनी का राजस्व में भी आठ प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ बढ़कर हुआ 18,898 करोड़ रुपए।

    कंपनी का राजस्व में भी आठ प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ बढ़कर हुआ 18,898 करोड़ रुपए।

    HighLights

    1. शुद्ध लाभ 11% बढ़कर 1,401 करोड़ रुपये हुआ।

    2. नवीकरणीय ऊर्जा में रिकॉर्ड 5,375 करोड़ रुपये का निवेश।

    3. कुल नवीकरणीय ऊर्जा पोर्टफोलियो 12 गीगावाट पहुंचा।

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। टाटा पावर ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी का शुद्ध लाभ 11 प्रतिशत बढ़कर 1,401 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक वर्ष पहले समान अवधि में यह 1,262 करोड़ रुपये था। वहीं, पहली तिमाही के दौरान कंपनी का राजस्व आठ प्रतिशत बढ़कर 18,898 करोड़ रुपये और एबिटा भी 8 प्रतिशत बढ़कर 4,249 करोड़ रुपये रहा।

    टाटा पावर द्वारा जारी वित्तीय तिमाही आंकड़ों के अनुसार कंपनी ने आलोच्य अवधि में 5,375 करोड़ रुपये का रिकार्ड पूंजी निवेश (कैपेक्स) किया, जो अब तक किसी एक तिमाही में सबसे अधिक है।

    यह निवेश मुख्य रूप से नवीकरणीय ऊर्जा, ट्रांसमिशन नेटवर्क और ऊर्जा भंडारण परियोजनाओं पर केंद्रित रहा। टाटा पावर के नवीकरणीय ऊर्जा कारोबार ने शानदार प्रदर्शन किया। इस खंड का शुद्ध लाभ 15 प्रतिशत बढ़कर 612 करोड़ रुपये पहुंच गया।

    ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार से भी बेहतर नतीजे

    सोलर सेल और माड्यूल निर्माण इकाई का लाभ लगभग चार गुना बढ़कर 371 करोड़ रुपये जबकि रूफटाप सोलर कारोबार का मुनाफा 145 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने इस दौरान 371 मेगावाट रूफटाप सोलर क्षमता स्थापित की और उसकी कुल स्थापित रूफटाप क्षमता 5.2 गीगावाट तक पहुंच गई है।

    ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार से भी बेहतर नतीजे मिले। इस खंड का लाभ 492 करोड़ रुपये रहा। वहीं ओडिशा की बिजली वितरण कंपनियों ने 111 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया और एक ही राज्य में एक करोड़ पंजीकृत उपभोक्ता बनाने वाली देश की पहली निजी बिजली वितरण कंपनी बनने का गौरव हासिल किया।

    वैकल्पिक ऊर्जा को भी बढ़ावा 

    तिमाही के दौरान कंपनी का कुल नवीकरणीय ऊर्जा पोर्टफोलियो बढ़कर 12 गीगावाट हो गया, जिसमें 5.3 गीगावाट परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। महाराष्ट्र के भिवपुरी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज प्रोजेक्ट, कर्नाटक की नई ट्रांसमिशन परियोजना तथा भूटान के जलविद्युत परियोजनाओं में भी प्रगति दर्ज की गई।

    खबरें और भी

    टाटा पावर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सह प्रबंध निदेशक डाॅ. प्रवीर सिन्हा का कहना है कि कंपनी चौबीसों घंटे स्वच्छ और भरोसेमंद बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।

    सौर, पवन, बैटरी स्टोरेज और पंप्ड स्टोरेज परियोजनाओं में किया जा रहा निवेश भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के साथ कंपनी की दीर्घकालिक विकास रणनीति को भी मजबूती देगा।