विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक 'नज्म' से बना Asha Bhosle का आइकॉनिक गाना, खुद की ही आवाज सुनकर हो गई थीं नाखुश; रफी साहब ने भी गाया था गीत

Published: Wed, 09 Sep 2026 06:39 PM (IST)

65 साल पहले आशा भोसले (Asha Bhosle) ने एक रोमांटिक गाना गाया था जो आज भी इंटरनेट पर धूम मचाता है।

आशा भोसले का 65 साल पुराना सुपरहिट गाना। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

आशा भोसले का 65 साल पुराना सुपरहिट गाना। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

HighLights

  1. 65 साल पहले आशा भोसले ने गाया था कल्ट सॉन्ग

  2. अपनी ही आवाज से संतुष्ट नहीं थीं आशा भोसले

  3. एक नज्म से बना था आशा-रफी का सुपरहिट गाना

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पुराने गानों का क्रेज कभी खत्म नहीं होता है। कुछ गाने तो ऐसे हैं जो आज भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते हैं। इनमें से एक आशा भोसले (Asha Bhosle) का कल्ट गाना है जिसे आज भी प्रेमी अपनी प्रेमिका के लिए गाता है। 

आशा भोसले (Asha Bhosle) वर्सेटाइल सिंगर थीं जिन्होंने अलग-अलग अंदाज में गाने गाए और वे सभी आज कल्ट क्लासिक बन गए। 65 साल पहले भी उन्होंने एक गीत गाया था जो आज भी नंबर-1 रोमांटिक गीत बना हुआ है। इस गीत को आशा भोसले ने मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) के साथ गाया था। 

65 साल से हिट है आशा भोसले का गाना

यह गीत फिल्म 'हम दोनों' (Hum Dono) का है। यह फिल्म 1961 में आई थी जिसमें देव आनंद (Dev Anand) और साधना (Sadhana) ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म का एक गीत चार्टबस्टर रहा था जो 65 साल बाद भी म्यूजिक लवर्स का फेवरेट है।

Abhi Na Jaao Chhod Kar

प्रेमी-प्रेमिका के गहरे प्रेम को करता है जाहिर

यह गीत 'अभी ना जाओ छोड़कर' (Abhi Na Jaao Chhod Kar Song) है। यह गीत सिनेमा के कल्ट रोमांटिक सॉन्ग्स की लिस्ट में शुमार है। यह गीत प्रेमी और प्रेमिका के बीच गहरे प्रेम को जाहिर करता है। इस खूबसूरत गाने के जरिए प्रेमी अपनी प्रेमिका से थोड़ा और ठहरने के लिए कहता है क्योंकि वह उसके साथ और वक्त बिताना चाहता है।

'अभी न जाओ छोड़ कर के दिल अभी भरा नहीं

अभी न जाओ छोड़ कर के दिल अभी भरा नहीं

अभी अभी तो आई हो अभी अभी तो

अभी अभी तो आई हो बहार बनके छाई हो...'

आशा भोसले को नहीं पसंद आया था गीत

इस खूबसूरत रोमांटिक सॉन्ग को आशा भोसले ने मोहम्मद रफी के साथ गाया था। दोनों की मधुर और स्थिर आवाज ने इस गाने को अमर बना दिया। मगर क्या आपको पता है कि इस गाने से आशा भोसले संतुष्ट नहीं थी। IMDb के मुताबिक, आशा भोसले को उनके गाने का अंदाज पसंद नहीं आया था। हालांकि, आज भी लोग उनके इस गाने की तारीफ करते हैं।

एक नज्म से बना था गीत

'अभी न जाओ छोड़कर' गीत के खूबसूरत बोल साहिर लुधियानवी ने लिखे थे। कहा जाता है कि उन्हें इस गीत की प्रेरणा हफीज जालंधरी की कविता 'अभी तो मैं जवान हूं' से मिली थी। इस कविता के लय से यह हिट गाना बना जो आज हर म्यूजिक लवर के दिल में बसता है। 

 

इस सुपरहिट गीत की धुन भी बहुत प्यारी थी। इसे जयदेव ने बनाई थी। आज यह गीत कल्ट क्लासिक रोमांटिक सॉन्ग बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- Nusrat Fateh Ali Khan के लिए बनाया गया था AR Rahman का ये कल्ट गीत, 19 सालों से है नंबर-1 रोमांटिक सॉन्ग

यह भी पढ़ें- FM पर आज भी बजता है 50 साल पुराना कल्ट गाना, किशोर कुमार के बेटे ने दी थी आवाज; रेडियो पर था नंबर-1