Nusrat Fateh Ali Khan के लिए बनाया गया था AR Rahman का ये कल्ट गीत, 19 सालों से है नंबर-1 रोमांटिक सॉन्ग
मशहूर कव्वाली गायक नुसरत फतेह अली खान को श्रद्धांजलि देने के लिए एक गीत बनाया गया जो 19 साल बाद भी कल्ट है।

नुसरत फतेह अली खान को समर्पित है ये गीत
HighLights
नुसरत फतेह अली खान को समर्पित था गाना
एआर रहमान ने खुद ही गाया था रोमांटिक गाना
नुसरत के गाने से ही प्रेरित था एआर रहमान का गीत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मशहूर कव्वाली गायक नुसरत फतेह अली खान (Nusrat Fateh Ali Khan) के गाने आज भी हर म्यूजिक लवर्स के दिल में बसते हैं। उनके गाने हर जेनरेशन बड़े चाव से सुनता है। उन्होंने कई सदाबहार गीत और कव्वाली गाए हैं।
मगर क्या आपको मालूम है कि सैकड़ों गानों को आवाज देने वाले नुसरत फतेह अली खान के लिए भी एक गाना बनाया गया था। यह गीत एआर रहमान ने बनाया था जो नुसरत साहब की श्रद्धांजलि के लिए था। 19 साल बाद भी इस गीत की दीवानगी कम नहीं हुई है।
नुसरत साहब को समर्पित था गाना
यह गीत 2007 में बना था जिसे एआर रहमान ने ही गाया भी था। हम जिस गीत की बात कर रहे हैं, वो है 'तेरे बिना' (Tere Bina)। यह गीत फिल्म गुरु (Guru) का है जिसमें अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) मुख्य भूमिकाओं में थे।

चार सिंगर्स ने मिलकर दी थी आवाज
फिल्म काये रोमांटिक गाना भी ऐश्वर्या और अभिषेक पर ही फिल्माया गया है जो 19 साल बाद भी बॉलीवुड के सबसे आइकॉनिक गानों में गिना जाता है। इस गाने को एआर रहमान, चिन्मयी, मुर्तुजा खान और कादिर खान ने मिलकर गाया था। गाने की खूबसूरत धुन खुद एआर रहमान ने ही बनाई थी। हालांकि, गाने के बोल गुलजार ने अपने कलम से उकेरा था।
नुसरत साहब के गाने से मिली थी प्रेरणा
एआर रहमान, नुसरत फतेह अली खान के गानों के बहुत बड़े फैन रहे हैं। उन्होंने नुसरत साहब के गानों से प्रेरणा ली। फिल्म गुरु का गीत 'तेरे बिना' वास्तव में नुसरत साहब के गीत 'सजना तेरे बिना' से ही प्रेरित है।
हालांकि, रहमान ने इसे थोड़ा रोमांटिक अंदाज में क्रिएट किया। यह गीत एक तरह से नुसरत साहब को रहमान की श्रद्धांजलि थी। आज भी इस गीत की दीवानगी खत्म नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें- 49 साल पुरानी नुसरत साहब की 'कव्वाली' बनी Mirzapur मूवी की शान, कल्ट गाने का नया वर्जन भी निकला क्लासिक
यह भी पढ़ें- 10 साल पहले बना था नुसरत साहब की पुरानी 'कव्वाली' का रीमेक, भतीजे की आवाज में आज भी अमर है लव सॉन्ग
