FM पर आज भी बजता है 50 साल पुराना कल्ट गाना, किशोर कुमार के बेटे ने दी थी आवाज; रेडियो पर था नंबर-1
किशोर कुमार (Kishore Kumar) के बेटे अमित कुमार का पहला गाना इतना पॉपुलर हुआ था कि 50 साल बाद भी लोग इसे सुनते हैं।

रेडियो पर खूब बजता था ये रोमांटिक गाना। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब
HighLights
रेडियो पर हिट था किशोर कुमार के बेटे का गाना
पहले हिट गाने से रातोंरात चमक गई थी किस्मत
70s के सबसे रोमांटिक गाने में शुमार है गीत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। म्यूजिक इंडस्ट्री के वर्सेटाइल सिंगर रहे किशोर कुमार (Kishore Kumar) ने हजारों रोमांटिक गीत गाए। किशोर कुमार के नक्शेकदम पर उनके बेटे अमित कुमार (Amit Kumar) भी चले। उन्होंने भी इंडस्ट्री को खूबसूरत गानों से नवाजा। उनका पहला गीत सबसे ज्यादा पॉपुलर हुआ था जो रेडियो (Radio) की शान बन गया था।
70s के दौर में किशोर कुमार, मोहम्मद रफी, मन्ना डे और मुकेश जैसे दिग्गज गायकों की आवाज गूंजती थी। इसी बीच अमित कुमार आए और एक ऐसा गाना गा दिया कि हर कोई उनका फैन हो गया। यह गीत 50 सालों से कल्ट बना हुआ है। इस गीत का मुखड़ा आज भी Radio FM पर सुनाई देता है।
50 सालों से सबका फेवरेट रोमांटिक गाना
सिर्फ इतना ही नहीं, इस गीत के टाइटल पर सुपरहिट सीरियल भी बना है और गाने को रीक्रिएट भी किया गया। सभी वर्जन में यह गाना सुपरहिट रहा। जिस गीत की हम बात कर रहे हैं, वो है 'बड़े अच्छे लगते हैं' (Bade Achhe Lagte Hain Song)।
टीवी सीरियल में भी यूज हुआ गाना
1976 में रिलीज हुई 'बालिका वधू' का यह गाना सिनेमा के इतिहास का सबसे पसंदीदा रोमांटिक गानों में गिना जाता है। इस गीत के बोल 'बड़े अच्छे लगते हैं बड़े अच्छे लगते हैं... क्या, ये धरती ये नदिया ये रैना और और तुम' को 2011 में आए टीवी सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' सीरियल में भी इस्तेमाल किया गया था।

पंचम दा ने बनाई थी धुन
सचिन पिलगांवकर और रजनी शर्मा पर फिल्माया गया 'बड़े अच्छे लगते हैं' गाना सबसे सदाबहार और सुकून देने वाला गीत है जिस हर उम्र के लोग सुनना पसंद करते हैं। इस गीत की धुन बहुत खूबसूरत है जिसे आरडी बर्मन (RD Burman) उर्फ पंचम दा ने बनाई थी।
अमित कुमार के करियर का हिट गाना
वहीं गाने के बोल आनंद बक्शी ने लिखे थे जिन्होंने प्रेम और प्रकृति के बीच के खूबसूरत संबंध को बड़ी गहराई के साथ बयां किया था। गाने को अपनी स्थिर आवाज में अमित कुमार ने अमर बना दिया। यह गाना रेडियो शो बिनाका गीतमाला ने इस गाने को 1977 का 26वां सबसे लोकप्रिय फिल्मी गाना बताया था।
