विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Asha Bhosle के आखिरी गाने ने YouTube पर मचाया तहलका, 24 घंटे में मिले लाखों व्यूज, झूम रहा है पूरा सोशल मीडिया

Published: Wed, 09 Sep 2026 10:55 AM (IST)

आशा भोसले के 90 की उम्र में गाए आखिरी गाने ने यूट्यूब पर आते ही धमाल मचा दिया है। उनके ...और पढ़ें

आशा भोसले के आखिरी गाने की यूट्यूब पर धूम/ फोटो- इंस्टाग्राम

आशा भोसले के आखिरी गाने की यूट्यूब पर धूम/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 24 घंटे में यूट्यूब पर छाया आशा भोसले का गाना

  2. एक दिन में गाने को मिले इतने लाख व्यूज

  3. फेवरेट सिंगर को आखिरी बार सुन इमोशनल हुए फैंस

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की सुरमयी आवाज आशा भोसले के आखिरी गाने को उनकी 91वें जन्मदिन पर रिलीज किया गया है। उनके निधन के बाद यह सिंगर का पहला गाना है, जो इस वक्त यूट्यूब पर सबसे ट्रेंडिंग सॉन्ग बन चुका है। इस गाने को यूट्यूब पर अभी तक कितने व्यूज मिले, पढ़ें डिटेल्स।

आशा भोसले के गाने को मिला जबरदस्त प्यार

ओम का हरि आशा ताई की वह आखिरी फिल्म थी, जिसमें उनकी मधुर आवाज दर्शकों को सुनने को मिली। फिल्म के गाने 'ऐ मेरी जिंदगी, तू छुपी है कहां...' को बीते दिन यूट्यूब पर रिलीज किया गया। मुंबई में बड़े स्तर पर आशा भोसले के गाने का लॉन्च भी हुआ। 'ऐ मेरी जिंदगी, तू छुपी है कहां...' ने यूट्यूब के साथ ही ऑडियंस को झूमने पर मजबूर कर दिया है। साथ ही फिल्म को अच्छे खासे व्यूज मिले हैं।

फीचर फिल्म ओम का हरि में आशा ताई के गाए गीत को एक दिन में यूट्युब पर 5 लाख 50 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। गाने के वीडियो में एक तरफ आशा भोसले सॉन्ग रिकॉर्ड कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ आम आदमी की रोजमर्रा जिंदगी, उनके आपसी प्यार को बड़ी ही बखूबी से वीडियो में उतारा गया है। एक तरफ जहां इस फास्ट ट्रैक को सुनकर सोशल मीडिया पर लोग झूम उठे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ आशा भोसले के फैंस उनकी आवाज को सुनकर काफी इमोशनल हो गए हैं।

90 की उम्र में 19 साल की बच्ची थीं आशा भोसले

एक तरफ जहां वीडियो में आशा भोसले ने बताया कि उन्होंने गानों की चंद लाइनें पढ़कर ही इसे गाने के लिए हामी भर दी थी, तो वहीं सुरों की मल्लिका को याद करते हुए ओम का हरि के निर्देशक हरीश व्यास ने आशा ताई के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा, " आशा जी बिल्कुल बच्चे की तरह थीं। 90 साल की उम्र में वह 19 साल की शरारती सी थीं।"

निर्देशक ने आगे कहा, "एक बार रिकार्डिस्ट ने कहा की हम आपकी लाइनों को कट करके उसे पेस्ट कर लेंगे। उन्होंने कहा कि जब मैं यहां खुद खड़ी हूं और गा सकती हूं तो कट-पेस्ट क्यों करना है। उन्होंने हर लाइन को दोबारा गाया है। गाते-गाते उन्होंने पूछा कि हरीश जी आप फिल्म के निर्देशक हैं बताइए ठीक से गा रही हूं न।"

Screenshot 2026-09-09 104755

कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'ओम का हरि'? 

ओम का हरि की रिलीज डेट की बात करें तो यह फिल्म सिनेमाघरों में 18 सितंबर को रिलीज होगी, जिसमें अंशुमन झा, रघुबीर यादव, सोनी राजदान, आएश कपूर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें- दिग्गज गायिका Asha Bhosle का आखिरी गाना 'ऐ मेरी जिंदगी' हुआ रिलीज, वीडियो में 'ताई' की झलक देख इमोशनल हुए फैंस

यह भी पढ़ें- फिल्म से हटा, रेडियो पर बना सुपरहिट; Asha Bhosle का वो आइकॉनिक गाना जिसके लिए गायिका ने ठुकरा दिया था बड़ा अवॉर्ड