विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

24 साल पहले आया Lucky Ali का सबसे रूहानी गीत, एक नई 'सुबह' की करता है उम्मीद; हर शब्द पर पिघल जाएगा दिल

Published: Tue, 08 Sep 2026 06:39 PM (IST)

लकी अली (Lucky Ali) ने बॉलीवुड को एक ऐसा गीत दिया जो 24 साल बाद भी म्यूजिक लवर्स की प्लेलिस्ट में शामिल है।

लकी अली का चार्टबस्टर सॉन्ग।

लकी अली का चार्टबस्टर सॉन्ग।

HighLights

  1. 24 साल पहले लकी अली ने गाया था हिट गाना

  2. लकी अली के गाने के बोल छू लेते हैं दिल

  3. ऑस्कर विनर म्यूजिक डायरेक्टर ने बनाई थी धुन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 2002 में लकी अली बॉलीवुड के लिए नए थे। उन्होंने 'कहो ना प्यार है' के लिए 'एक पल का जीना' और 'ना तुम जानो ना हम' गाने गाकर अपनी पहचान बना ली थी। इसके बाद उन्होंने एक और फिल्म में गाना गाया और उसने हर किसी के दिल में जगह बना ली। 

यह गीत 2002 में आई फिल्म सुर (Sur Movie) का था, जिसमें लकी अली (Lucky Ali) ने बतौर एक्टर बॉलीवुड डेब्यू भी किया था। इस फिल्म में वह एक म्यूजिक टीचर की भूमिका निभाई थी। यूं तो फिल्म के सभी गाने काफी पसंद किए गए थे, लेकिन एक गाना चार्टबस्टर बन गया था।

लकी अली का सबसे पॉपुलर गाना

ये गीत 24 साल बाद भी हर म्यूजिक लवर्स की प्लेलिस्ट में जरूर शामिल होगा। इस गीत ने लकी अली को घर-घर में मशहूर कर दिया था। उनका ये गीत आज भी बॉलीवुड का कल्ट क्लासिक सॉन्ग्स में से एक माना जाता है। यह गीत है 'आ भी जा आ भी जा' (Aa Bhi Ja Aa Bhi Ja Song)। 

Lucky Ali Song

6 मिनट 18 सेकंड का ये गीत लकी अली (Lucky Ali) के करियर के सबसे बेहतरीन गीतों में से एक है। इस गीत में अकेलेपन की तड़प और जुदाई के दर्द को बयां करता है। साथ ही यह एक नई 'सुबह' के आने की उम्मीद करता है। गाने के हर बोल इतने खूबसूरत हैं कि यह वाकई आपका दिल पिघला देगा।

स्लो म्यूजिक के साथ बना कल्ट

'आ भी जा आ भी जा' गीत कोई हाई पिच का गीत नहीं है, यह एक रूहानी और धीमा गीत है जिसे गिटार के साथ स्लो म्यूजिक के साथ बनाया गया है। इस गीत को अनोखा लकी अली की आवाज ने बनाया है। उनकी आवाज में शालीनता और दर्द थी जो इस गाने को और भी खूबसूरत बना देता है।

सोनू निगम से हार गए थे अवॉर्ड

फिल्म सुर से ज्यादा इस गाने की चर्चा थी। इस गाने को इतना पसंद किया गया था कि लकी अली फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट प्लेबैक सिंगर के लिए नॉमिनेट भी हुए थे, लेकिन सोनू निगम (Sonu Nigam) से हार गए थे। हालांकि, उन्हें इस गीत के लिए अवॉर्ड भले ही न मिला हो, लेकिन 24 साल बाद भी वह इस गीत से पहचाने जाते हैं। लकी अली ने इस गीत को सुनिधि चौहान के साथ गाया था।

गाने के बोल छू लेते हैं दिल

सिर्फ रूहानी आवाज ही नहीं, 'आ भी जा आ भी जा' के हर बोल दिल में उतरने वाले थे। इस गीत को निदा फाजली ने लिखे थे। उन्होंने इस गीत में उम्मीद, दर्द और बेताबी को बड़ी खूबसूरती के साथ बयां किया था।


बात करें म्यूजिक की तो गाने की धुन को एम.एम. करीम ने बनाई थीं। आज 24 साल बाद भी इस गाने का क्रेज खत्म नहीं हुआ है। आज किसी को फिल्म भले ही याद न हो लेकिन गाना हर म्यूजिक लवर्स के दिल में बसता है। 

यह भी पढ़ें- Nusrat Fateh Ali Khan के लिए बनाया गया था AR Rahman का ये कल्ट गीत, 19 सालों से है नंबर-1 रोमांटिक सॉन्ग

यह भी पढ़ें- FM पर आज भी बजता है 50 साल पुराना कल्ट गाना, किशोर कुमार के बेटे ने दी थी आवाज; रेडियो पर था नंबर-1