विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जो गा नहीं सकते...', Sonu Nigam ने ऑटो-ट्यून इस्तेमाल करके गाने वाले एक्टर्स पर कसा तंज?

Published: Fri, 14 Aug 2026 08:44 AM (IST)

म्यूजिक इंडस्ट्री में ऑटो-ट्यून इस्तेमाल करने को लेकर छिड़ी बहस के बीच दिग्गज गायक सोनू निगम (Sonu Nigam) ने ऑटो ट्यून यूज करने वाले एक्टर्स को लेकर बात की है।

ऑटो-ट्यून इस्तेमाल करने पर बोले सोनू निगम। फोटो क्रेडिट- एक्स

ऑटो-ट्यून इस्तेमाल करने पर बोले सोनू निगम। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज के दौर में सिंगर्स ऑटो-ट्यून का इस्तेमाल करते हैं जिस पर बहस छिड़ी रहती है कि क्या यह सही है या गलत। इस बीच प्लेबैक सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) ने हाल ही में बताया कि कभी-कभी ऑटो-ट्यून क्यों जरूरी होता है। साथ ही यह भी खुलासा किया है कि वह खुद भी ऑटो-ट्यून का इस्तेमाल करते हैं। 

सोनू निगम ने एक हालिया इंटरव्यू में बताया है कि नए टैक्नोलॉजी के साथ रिकॉर्डिंग का तरीका भी बदला है। ऐसे में उन्हें भी कुछ गानों में ऑटो-ट्यून का इस्तेमाल करना पड़ता है। हालांकि, उन्होंने उन एक्टर्स पर तंज कसा है जो ऑटो-ट्यून का इस्तेमाल करके गाने बना रहे हैं। 

सोनू निगम भी यूज करते हैं ऑटो-ट्यून

कोमल नाहटा के साथ बातचीत में सिंगर ने कहा, "ऑटो-ट्यून के दौर ने निश्चित रूप से बहुत सारे बदलाव किए हैं। लोग इसके बारे में बहुत सी बुरी बातें कहते हैं, लेकिन मैं कहता हूं कि 'जो भी हुआ है, अच्छा हुआ है'। पहले के दिनों में, आपको बिना ऑटो-ट्यून के गाना पड़ता था, और हम खुशकिस्मत हैं कि हमने इसके बिना रियाज किया है और अब हमें इसकी ज़रूरत नहीं है। लेकिन फिर भी मैं कहूंगा कि मैं अपने कुछ गानों में ऑटो-ट्यून का इस्तेमाल करता हूं।

Sonu Nigam Song Auto Tune

क्यों गाने में जरूरी बन गया है ऑटो-ट्यून?

सोनू निगम ने आगे कहा, "अब सब कुछ 440 (स्टैंडर्ड पिच) पर होता है। पहले सब कुछ लाइव होता था। हमारे पास लाइव सारंगी और लाइव स्ट्रिंग्स होते थे, इसलिए कहीं न कहीं हमारी पिच का एकदम सही होना जरूरी नहीं था। अब सब कुछ डिजिटाइज्ड हो गया है। सब कुछ एक सीधी रेखा में चल रहा है और अगर आपकी आवाज रॉ (बिना प्रोसेस की हुई) होगी तो वह अजीब लगेगी। पहले लाइव म्यूजिक के साथ हम उसके हिसाब से एडजस्ट कर लेते थे लेकिन अब आपका गाना अलग ही सुनाई देगा।"

ऑटो-ट्यून यूज करने वाले एक्टर्स पर बोले सोनू निगम

सोनू निगम ने उन लोगों का सपोर्ट नहीं किया जो ऑटो-ट्यून के दम पर गाने बनाते हैं। उन्होंने कहा, "यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उन लोगों की आवाज ठीक करने के लिए इन साधनों का इस्तेमाल न करें जो गा नहीं सकते। आप अपना 99% देते हैं और ऑटो-ट्यून से उसे 100% तक ले जाते हैं। कई अभिनेता अपने गानों के लिए ऑटो-ट्यून का इस्तेमाल करते हैं और अगर वे अपने सपनों को पूरा करने के लिए ऐसा करते हैं तो यह बिल्कुल ठीक है। लेकिन वे गायकों की जगह नहीं ले सकते।"

यह भी पढ़ें- 25 साल पुराने Doordarshan के शो का गाना बना कल्ट, Sonu Nigam ने गाया था 'सुपर हीरो' एंथम

यह भी पढ़ें- Sonu Nigam ने सर्जरी के बीच गाया मोहम्मद रफी का कल्ट गाना, 77 साल पुराना गीत सुन खोए डॉक्टर्स