Numerology: बात-बात पर भड़क जाते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, पल भर में खो देते हैं अपना आपा
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1, 8 और 9 वाले लोग बहुत जल्दी गुस्सा हो जाते हैं। जानिए इनके तुनकमिजाज ...और पढ़ें
-1788761032345_m.webp)
यहां जानें इन मूलांक वालों का स्वभाव (AI-Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली।अंक ज्योतिष के अनुसार, हमारे जन्म की तारीख यानी हमारा 'मूलांक' बहुत हद तक हमारी पर्सनैलिटी का आइना होता है। कुछ मूलांक वाले इतने शॉर्ट-टेम्पर्ड होते हैं कि उनका पारा कब सातवें आसमान पर पहुंच जाए, इसकी भविष्यवाणी कोई नहीं कर सकता। आइए समझते हैं उन 3 मूलांक वालों के बारे में, जिन्हें सबसे ज्यादा गुस्सा आता है और वो अपने गुस्से को काबू भी नहीं कर पाते।
मूलांक 1
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 होता है। मूलांक 1 का स्वामी सूर्य को माना गया है। इन तारीखों पर जन्मे लोग पैदाइशी लीडर होते हैं और चाहते हैं कि हर काम इनके हिसाब से होना चाहिए। अगर कोई इनकी बात काट दे या काम में लापरवाही दिखाए, तो इनका ईगो हर्ट हो जाता है। ये किसी भी बात का तुरंत रिएक्शन देते हैं और इनका गुस्सा बहुत तेज होता है।
मूलांक 9
इस लिस्ट में मूलांक 9 भी है। अगर किसी का जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 9 बताया जाता है। इस अंक पर ग्रहों के सेनापति 'मंगल' का राज होता है। मंगल का मतलब ही है आग और एनर्जी। ये लोग निडर स्वभाव के होते हैं, लेकिन इनके अंदर सब्र बिल्कुल नहीं होता। किसी की बेवकूफी या किसी तरह का अन्याय देखकर ये लोग तुरंत भड़क जाते हैं और बिना सोचे-समझे उसका जवाब दे देते हैं।
मूलांक 8
किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है, जिसके स्वामी शनि हैं। ये लोग काफी गंभीर और इंसाफ पसंद होते हैं। ये लोग छोटी-छोटी बातों को मन में दबाकर रखते हैं और लंबे समय तक बर्दाश्त करते हैं। पर जब इनके सब्र का बांध टूटता है, तो इनका गुस्सा किसी ज्वालामुखी की तरह फटता है, जिसे शांत करना मुश्किल हो जाता है।
अपने गुस्से को कैसे शांत करें इन तीन मूलांक के लोग-
मूलांक 1: रोज सुबह उठकर सूर्य देव को जल अर्पित करें। इससे मन शांत रहेगा और धैर्य बढ़ेगा।
मूलांक 8: शनिवार के दिन शनि देव से जुड़ी चीजों का दान करें और अपने आसपास का माहौल पॉजिटिव रखें।
मूलांक 9: लाल रंग के कपड़े पहनने से थोड़ा बचें और रोज कुछ देर मेडिटेशन (ध्यान) जरूर करें।
यह भी पढ़ें- अंक ज्योतिष का रहस्य: किस मूलांक के लोगों को अचानक मिलती है सफलता? धन लाभ के साथ करियर में हासिल करते हैं बड़ा मुकाम
यह भी पढ़ें- क्या मूलांक 1 और 8 की शादी होती है सफल? जानिए अंक ज्योतिष में क्यों इस जोड़ी को माना गया है कठिन
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
