अंक ज्योतिष का रहस्य: किस मूलांक के लोगों को अचानक मिलती है सफलता? धन लाभ के साथ करियर में हासिल करते हैं बड़ा मुकाम
अंक ज्योतिष में एक ऐसा मूलांक है जिसके लोग शुरुआती संघर्ष के बाद धैर्य और दृढ़ता से ऊंचाइयों तक पहुंचते ...और पढ़ें

मूलांक 8 का रहस्य: जानें कैसे मिलती है अचानक सफलता (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
मूलांक 8 वालों को अचानक मिलती है बड़ी सफलता।
शनिदेव की कृपा से धन और सम्मान प्राप्त होता है।
मेहनत, अनुशासन और धैर्य से बनते हैं सफल।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कई बार अपने देखा होगा कि लोगों को सालों तक भी संघर्ष करने के बाद भी सफलता हासिल नहीं होती है और कुछ लोग जरा सी मेहनत में भी आगे निकल जाते हैं।
वहीं ऐसे भी लोग होते हैं जो कम मेहनत के बाद भी सफलता की बुलंदियों त्यक पहुंचते हैं और इन्हें जीवन में अचानक से ही बड़ी उपलब्धियां मिलने लगती हैं।
दरअसल किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और सफलता के लिए उसकी जन्म तिथि भी जिम्मेदार हो सकती है। आपकी जन्म तिथि के आधार पर मूलांक का अनुमान लगाया जा सकता है और हर एक मूलांक अलग-अलग संकेतों से भरपूर होता है।
अंक ज्योतिष में एक ऐसा मूलांक है जिसे जीवन में अचानक से ही बड़ी सफलता मिलती है और इनके पास कभी धन की कमी नहीं होती है। आइए जानें इस मूलांक के बारे में और इन्हें जीवन में अचानक मिलने वाली सफलता का राज क्या होता है?
मूलांक 8 वालों को अचानक मिलती है सफलता
अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 8 है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक आपकी जन्म तिथि के आधार पर ही तय होता है। अंक 8 के स्वामी शनिदेव को माना जाता है और इसी वजह से इस मूलांक पर हमेशा शनिदेव की कृपा बनी रहती है।
मूलांक 8 और शनि ग्रह का क्या है नाता
शनि एक ऐसा ग्रह है जो किसी के साथ अन्याय नहीं करता है बल्कि शनिदेव को हमेशा कर्मों का फल देने वाला माना जाता है। वह समय-समय पर लोगों की परीक्षा भी लेते हैं और यदि कोई व्यक्ति धैर्य और अनुशासन को जीवन में बनाए रखता है, तो उसे सफलता अवश्य मिलती है।
इसलिए ऐसा कहा जाता है कि मूलांक 8 के लोग यदि अच्छे कर्म करते हैं और हमेशा अनुशासन में रहते हैं, तो उन पर शनिदेव की कृपा होती है और ये लोग अचानक से बड़ी सफलता को हासिल करते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि इन्हें जीवन के शुरूआती कुछ सालों में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, लेकिन उसके बाद बड़ी सफलता मिलती है।
क्या मूलांक 8 वाले लोग जन्म से ही धनि होते हैं?
शनि देव धन, अधिकार और सम्मान तो देते हैं, लेकिन तभी जब वे यह परख लेते हैं कि आप उन्हें संभालने के लिए तैयार हैं या नहीं।
ऐसा जरूरी नहीं है कि मूलांक 8 वाले जन्म से ही धनी हों, बल्कि शनिदेव हमेशा मेहनत का फल देते हैं। इसलिए मूलांक 8 के लोग अगर मेहनत करते हैं तो उन्हें कभी असफलता नहीं मिलती है और उनकी किस्मत उन्हें ऊंचाइयों तक पहुंचाती है।
नंबर 8 वाले लोगों के जीवन में अक्सर देखा जाता है कि जो काम सालों से अटके हुए थे, वे अचानक तब आगे बढ़ने लगते हैं जब शनि देव को लगता है कि उन्होंने सही दिशा में मेहनत की है। इसी वजह से मूलांक 8 के लोगों को अचानक से बड़ी सफलता मिलती है।
मूलांक 8 की पर्सनैलिटी
शनि से प्रभावित लोगों में कुछ खास गुण अक्सर दिखाई देते हैं। वे अनुशासित और मेहनती होते हैं और ऐसी परिस्थितियां भी झेल सकते हैं जिन्हें दूसरे नहीं झेल पाते हैं। वे धैर्यवान और दृढ़ होते हैं और लंबी अवधि की सोच के साथ काम करते हैं। ये लोग मुश्किलों से हारने के बजाय और और ज्यादा मजबूत बनते हैं। ये लोग जीवन में व्यवस्थित और भरोसेमंद होते हैं और लोग उन्हें बड़ी ज़िम्मेदारियां सौंपते हैं।
इन्हीं खूबियों की वजह से नंबर 8 वाले लोग अक्सर लीडरशिप और अधिकार वाले पदों पर पहुंचते हैं और मेहनत के साथ किस्मत के बलबूते बड़ी से बड़ी सफलता हासिल करते हैं।
यह भी पढ़ें- किन मामलों में सबसे आगे रहते हैं मूलांक 8 वाले लोग, इन्हें हराना नहीं होता आसान
यह भी पढ़ें- क्या आपकी जन्म तारीख में भी बार-बार एक ही नंबर आता है? अंक ज्योतिष में छिपा है इसका संकेत
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
