विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पति-पत्नी के बीच अक्सर होते हैं झगड़े? मूलांक के अनुसार बदलें बेडरूम का रंग, दिखेगा चमत्कार

Published: Fri, 04 Sep 2026 03:39 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक के आधार पर बेडरूम के रंगों का चुनाव करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती ...और पढ़ें

बेडरूम के लिए कौन-सा है शुभ रंग (AI-Generated Image)

बेडरूम के लिए कौन-सा है शुभ रंग (AI-Generated Image) 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति की जन्मतिथि के आधार पर मूलांक निकाला जाता है। ऐसा माना जाता है कि मूलांक के अनुसार बेडरूम के रंगों का चुनाव करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे जीवन में मानसिक शांति बनी रहती है और पति-पत्नी के रिश्तों में मधुरता आती है। साथ ही झगड़े की समस्या दूर होती है।

अगर आप भी अपने मूलांक के अनुसार बेडरूम में रंग करवाना चाहते हैं, तो आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए किस रंग का चयन करना लाभकारी रहेगा।

मूलांक 1

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है,तो उनका मूलांक 1 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह सूर्य हैं। मूलांक 1 वालों के लिए बेडरूम में पीला रंग करवाना शुभ माना जाता है।

मूलांक 2

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 2 होता है। इस मूलांक पर चंद्र देव का अधिक प्रभाव रहता है। चंद्र देव को सफेद रंग प्रिय है। इसलिए इनके बेडरूम में सफेद रंग करवाना शुभ माना जाता है।

मूलांक 3

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 3 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह गुरु हैं। मूलांक 3 वालों के लिए हल्का गुलाबी और बैंगनी रंग शुभ माना जाता है।

मूलांक 4

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 4 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह राहु हैं। मूलांक 4 वाले जातक अपने बेडरूम में ग्रे रंग करवाएं। इससे रिश्तों में मजबूती आती है।

मूलांक 5

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 होता है। मूलांक 5 वालों पर बुध ग्रह का अधिक प्रभाव रहता है। इसलिए इन्हें अपने बेडरूम में हरा रंग करवाना चाहिए।

मूलांक 6

जिन लोगों काजन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 6 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह शुक्र हैं। मूलांक 6 वाले जातक अपने बेडरूम में गुलाबी या सफेद रंग करवाएं, इससे शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।

मूलांक 7

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 7 होता है। मूलांक 7 वालों के स्वामी ग्रह केतु हैं। वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए इन्हें अपने बेडरूम में हल्का पीला या सफेद रंग करवाना चाहिए।

मूलांक 8

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 8 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह शनि हैं। इस मूलांक वाले जातक अपने बेडरूम में बैंगनी रंग करवाएं। इससे सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी।

मूलांक 9

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 9 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह मंगल हैं। मंगल देव की कृपा प्राप्त करने के लिए इन्हें अपने बेडरूम में हल्का लाल या नारंगी रंग करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- इन मूलांकों वाली देवरानी-जेठानी की खूब बनती है पटरी, नहीं होती है छोटी-छोटी बातों पर अनबन

यह भी पढ़ें- जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को पहनाने जा रहे हैं वस्त्र? पहले जान लें अपने मूलांक के अनुसार सबसे शुभ रंग

यह भी पढ़ें- क्रोधी लेकिन दिल के साफ होते हैं मूलांक 9 वाले, जानिए किन तारीख पर जन्मे लोगों से बनती है इनकी बेस्ट जोड़ी

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।