विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Numerology: इस मूलांक के लोगों को पहले ही मिल जाते हैं भविष्य के संकेत, आने वाली घटना का हो जाता है आभास

Published: Thu, 03 Sep 2026 06:09 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 7 वाले लोगों का अंतर्ज्ञान काफी मजबूत होता है, जिससे उन्हें भविष्य में होने वाली घटनाओं के संकेत पहले ही मिल जाते हैं।

मूलांक 7 की अनोखी शक्ति

मूलांक 7 की अनोखी शक्ति

HighLights

  1. मूलांक 7 के लोगों का अंतर्ज्ञान होता है बहुत मजबूत।

  2. इन्हें भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले ही आभास होता है।

  3. केतु ग्रह के प्रभाव से मिलती है गहरी सोच और संवेदनशीलता।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भविष्य क्या होने वाला है इसके संकेत पहले ही मिल जाएं, तो सभी का जीवन आसान हो जाए, मगर यह संभव नहीं है। हालांकि, अंक ज्योतिष में कुछ ऐसे मूलांकों के बारे में बताया गया है, जिन्हें भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में पहले से ही अंदेशा हो जाता है। मूलांक 7 वाले ऐसे ही होते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार, इस मूलांक से जुड़े लोगों का अंतर्ज्ञान काफी मजबूत होता है। कई बार इन्हें किसी घटना के होने से पहले ही उसका आभास होने लगता है। चलिए इस अंक वाले लोगों की खासियतों के बारे में जानते हैं।

मूलांक 7 के स्वामी हैं केतु

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 7 का स्वामी केतु ग्रह होता है। केतु का संबंध आध्यात्मिकता, रहस्य, वैराग्य और अंतर्ज्ञान से जोड़ा जाता है। यही वजह है कि मूलांक 7 के लोगों को सामान्य लोगों की तुलना में अधिक संवेदनशील और गहरी सोच रखने वाले होते हैं। ये लोग छोटी-छोटी बातों को भी ध्यान से समझने की कोशिश करते हैं। कई बार सामने वाला व्यक्ति कुछ कहे उससे पहले ही उसके मन की स्थिति को भांप लेते हैं।

छठी इंद्री होती है तेज

मूलांक 7 वालों के बारे में सबसे खास बात उनकी छठी इंद्री यानी सिक्‍स सेंस को माना जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, इन लोगों को कई बार ऐसी चीजों का अंदाजा पहले हो जाता है, जिनके बारे में उन्हें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं होती। उदाहरण के लिए, किसी व्यक्ति से मिलने से पहले ही उन्हें उसके व्यवहार को लेकर फीलिंग आने लगती हैं, कि वह बातचीत में कैसा हो सकता है। या फिर किसी घटना को लेकर अचानक मन में अजीब सी भावना पैदा हो सकती है। बाद में जब वही घटना होती है, तो उन्हें लगता है कि इसका संकेत उन्हें पहले ही मिल गया था।

सपनों में मिलते हैं संकेत

मूलांक 7 वालों के लिए सपने भी खास होते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार, इन लोगों को कई बार सपनों के माध्यम से किसी घटना या परिस्थिति का संकेत मिल जाता है। जरूरी नहीं कि सपना जैसा दिख रहा हो उसी रूप कोई घटना उनके आगे प्रस्‍तुत हो जाए। ऐसा भी हो सकता है कि कोई सपना आपको आने वाली घटना का संकेत दे रही हो। इसलिए मूलांक 7 वाले लोग अपने सपनों को लेकर अधिक सजग रहते हैं और उनके अर्थ को समझने की कोशिश करते हैं।

अचानक आने वाले विचार भी देते हैं संकेत

इन लोगों के साथ ऐसा भी माना जाता है कि किसी घटना को लेकर अचानक उनके मन में कोई विचार आता है। तुरंत तो इसका अर्थ समझ पाना मुश्किल होता है, मगर जब परिस्थितियां वैसी ही बनती हुई दिखाई देती हैं, तो समझ आता है कि इसका अनुभव तो उन्‍हें पहले ही हो गया था।

अतः मूलांक 7 वालों को अपने अंतर्ज्ञान और मन की आवाज के लिए खास माना जाता है।

यह भी पढ़ें- न्‍यूमेरोलॉजी: इस मूलांक के लोग दिखते हैं सीधे-सादे, लेकिन चतुराई में सबको मात देते हैं

यह भी पढ़ें- इन मूलांकों वाली देवरानी-जेठानी की खूब बनती है पटरी, नहीं होती है छोटी-छोटी बातों पर अनबन

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है