क्या मूलांक 1 और 8 की शादी होती है सफल? जानिए अंक ज्योतिष में क्यों इस जोड़ी को माना गया है कठिन
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1 और 8 की जोड़ी को विवाह के लिए चुनौतीपूर्ण माना जाता है क्योंकि इनके ...और पढ़ें

मूलांक 1 और 8 की शादी में क्यों आती हैं परेशानियां (Picture Credits- AI Images)
HighLights
मूलांक 1 (सूर्य) और मूलांक 8 (शनि) के बीच शत्रुता।
स्वभाव में भिन्नता से वैवाहिक जीवन में सामंजस्य कठिन।
मूलांक 1 सूर्य को अर्घ्य, मूलांक 8 पीपल पर दीपक।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष में मूलांक का विशेष महत्व है। किसी भी व्यक्ति की जन्मतिथि के आधार पर उसका मूलांक तय होता है। मूलांक के अनुसार व्यक्ति के भविष्य, आर्थिक स्थिति, करियर, स्वभाव और वैवाहिक जीवन के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1 और मूलांक 8 के जातकों की जोड़ी को विवाह के लिए चुनौतीपूर्ण माना जाता है। अब आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि आखिर किस वजह से इन दोनों मूलांकों की जोड़ी का वैवाहिक जीवन कठिन माना जाता है। आइए, इस आर्टिकल में इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है, तो उनका मूलांक 1 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह सूर्य हैं। वहीं, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को होता है, तो उनका मूलांक 8 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह शनि देव हैं। सूर्य और शनि के बीच पिता-पुत्र का संबंध होने के बावजूद वैचारिक मतभेद और शत्रुता का भाव रहता है, जिसका सीधा प्रभाव इनके वैवाहिक जीवन पर पड़ता है। इसी वजह से इन दोनों मूलांक वालों की जोड़ी को चुनौतीपूर्ण माना जाता है।
वैवाहिक जीवन में आने वाली चुनौतियां
मूलांक 1 वाले लोग अक्सर रिश्ते में हावी होना चाहते हैं, जबकि मूलांक 8 वाले किसी के अधीन रहना पसंद नहीं करते। इस स्वभाविक अंतर की वजह से इनके बीच सामंजस्य बैठाना कठिन होता है।
मूलांक 8 वालों पर शनि देव का प्रभाव अधिक रहता है, जिससे ये अपनी बातें साझा नहीं करते, जिसकी वजह से उनके साथी को लग सकता है कि वे उनकी परवाह नहीं करते हैं।
यह भी पढ़ें- क्या आपकी जन्म तारीख में भी बार-बार एक ही नंबर आता है? अंक ज्योतिष में छिपा है इसका संकेत
मूलांक 1 वाले लोग किसी भी काम से जुड़े फैसले तुरंत लेते हैं और तुरंत परिणाम चाहते हैं, लेकिन मूलांक 8 वाले हर काम में फैसला सोच-समझकर लेते हैं। अगर इनकी कोई जोड़ी होती है, तो मूलांक 1 वाले मूलांक 8 वालों की धीमी गति को देखकर परेशान हो जाते हैं।
मूलांक 1 और 8 वाले जातकों के लिए उपाय
मूलांक 1 के लिए- रविवार के दिन प्रातः स्नान के पश्चात सूर्य देव को अर्घ्य दें और देसी घी का दीपक जलाकर पूजा-अर्चना करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से कारोबार में सफलता प्राप्त होती है।
मूलांक 8 के लिए- शनिवार की शाम को पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और वृक्ष की परिक्रमा करें। इस उपाय को करने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है।
यह भी पढ़ें- क्रोधी लेकिन दिल के साफ होते हैं मूलांक 9 वाले, जानिए किन तारीख पर जन्मे लोगों से बनती है इनकी बेस्ट जोड़ी
यह भी पढ़ें- Numerology 9 Personality: प्यार के मामले में बेहद इमोशनली होते हैं मूलांक 9 के जातक, जानें इनकी पर्सनैलिटी और खासियत
यह भी पढ़ें- मूलांक ज्योतिष: जानें किस उम्र में आएगा आपके जीवन का सबसे बड़ा बदलाव और कब खुलेंगे सफलता के रास्ते
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
