सबसे ज्यादा Extrovert होते हैं इन 6 राशियों के लोग, अनजान लोगों से भी झटपट बना लेते हैं दोस्ती
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ राशियां हैं जिनके जातक स्वभाव से बेहद मिलनसार और बहिर्मुखी होती हैं। ये राशियां अनजान ...और पढ़ें

इन राशियों के लोग होते हैं मिलनसार (AI-Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कई लोग ऐसे होते हैं जो किसी अनजान जगह पर भी कुछ ही मिनटों में माहौल बदलने की ताकत रखते हैं। किसी से पहली मुलाकात हो, ऑफिस की नई टीम हो या कहीं भी अनजान लोगों की भीड़, वे बातचीत शुरू करने में ज्यादा देर तक नहीं सोचते।
ज्योतिष शास्त्र में कुछ राशियों को मिलनसार माना जाता है। हालांकि, किसी व्यक्ति का व्यवहार पूरी तरह उसकी राशि से तय नहीं होता, लेकिन फिर भी ज्योतिषीय मान्यताओं में इन राशियों को बेहद एक्सट्रोवर्ट और फ्रेंडली माना जाता है। इस आर्टिकल में जानेंगे कौन-कौन सी राशियों एक्सट्रोवर्ट की कैटेगरी में आती हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोग बातचीत करने में माहिर होते हैं। इन्हें नए विषयों पर बात करना, सवाल पूछना और सामने वाले की बातें जानना पसंद होता है। यही वजह है कि ये ऑफिस, यात्रा या किसी पार्टी में भी जल्दी लोगों से घुल-मिल सकते हैं। ज्योतिष में मिथुन को बुध से जोड़ा जाता है, जिसे संवाद और विचारों का कारक माना जाता है।
धनु राशि
धनु राशि की बात करें तो इन लोगों को नई जगहों, नए लोगों और नए अनुभवों का शौक होता है। ट्रैवेल, पढ़ाई या किसी कार्यक्रम के दौरान इनकी दोस्ती जल्दी हो सकती है। इनका बेबाक अंदाज किसी के साथ भी बातचीत को सहज बना देता है।
मेष राशि
मेष राशि के लोग अक्सर पहल करने से नहीं घबराते। जहां दूसरे लोग सोचते रह जाते हैं, वहां मेष राशि वाला व्यक्ति खुद परिचय कर सकता है या बातचीत शुरू कर सकता है। आत्मविश्वास और ऊर्जा इनके सामाजिक व्यवहार को खास बनाते हैं।
सिंह राशि
इसके बाद नंबर आता है सिंह राशि का। सिंह राशि वाले लोग कहीं भी हों उनकी मौजूदगी आसानी से महसूस हो जाती है। उनमें आत्मविश्वास और खुलापन आसानी से दिखाई देता है। इसलिए किसी नए ग्रुप में भी इनकी पहचान बहुत जल्दी बन सकती है।
तुला राशि
तुला राशि को सामाजिक और संतुलित स्वभाव वाली राशि वाला माना जाता है। ये लोग बातचीत करने में सामने वाले की भावनाओं का बखूबी ध्यान रखते हैं। बहुत ज्यादा हावी हुए बिना अपने व्यवहार से ये लोगों को अपनी ओर खींच लेने का दम रखते हैं। ज्योतिषीय स्रोत भी तुला को सामाजिक और कूटनीतिक स्वभाव से जोड़ते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोग और राशियों के जातकों से थोड़े अलग होते हैं। इन्हें विचारों, नई तकनीक, रचनात्मक काम और अलग-अलग सोच वाले लोगों से जुड़ना पसंद हो सकता है। इनका खुले विचारों वाला स्वभाव इन्हें औरों से अलग बनाता है।
यह भी पढ़ें- दुनिया के इन 5 पक्षियों को माना जाता है बेहद अशुभ, इनके पीछे की रहस्यमयी मान्यताएं हैरान कर देगी
यह भी पढ़ें- बहुत सीधे होते हैं इन 3 राशियों के लोग, लोग उठा लेते हैं इनकी अच्छाई का फायदा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
