विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बहुत सीधे होते हैं इन 3 राशियों के लोग, लोग उठा लेते हैं इनकी अच्छाई का फायदा

Published: Fri, 21 Aug 2026 02:42 PM (IST)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मीन, कर्क और वृषभ राशि के लोग स्वभाव से बहुत सरल और मददगार होते हैं। उनकी ...और पढ़ें

इन 3 राशियों के लोग हमेशा दूसरों के फायदे के बारे में सोचते हैं। (Picture Credit- AI Generated)

इन 3 राशियों के लोग हमेशा दूसरों के फायदे के बारे में सोचते हैं। (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कुछ लोगों के मन में दूसरों के लिए बहुत दया भावना होती है और उनके इस सरलता और मददगार स्‍वभाव का लोग खूब फायदा भी उठाते हैं। जब काम निकल जाता है, तब यही लोग पीछे मुड़कर नहीं देखते हैं और सामने वाले को अहसास दिला देते हैं कि उनकी अच्‍छाई का फायदा उठाया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी ही राशियों के बारे में बताया गया है।

मीन, कर्क और वृषभ राशि के लोग ऐसे ही होते हैं। इनका स्वभाव सरल होता है। इन्हें दूसरों की मदद करना पसंद होता है। लेकिन जब इन्हें जरूरत पड़ती है, तब इनके लिए कोई भी नहीं खड़ा होता है। चलिए जानते हैं इन तीन राशि वालों के स्वभाव के बारे में।

मीन राशि

मीन राशि के जातक बहुत ही भावुक स्‍वभाव वाले होते हैं। इनका स्वभाव से काफी संवेदनशील होता है। दूसरों की भावनाओं की ये बहुत ज्‍यादा कदर करते हैं। किसी को परेशानी में देखकर ये लोग खुद भी दुखी हो जाते हैं। जरूरत पड़ने पर ये बिना ज्यादा सोचे सामने वाले की मदद करने के लिए तैयार हो जाते हैं।

इनका भरोसा करने वाला स्वभाव कई बार इनके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। कुछ लोग इन्‍हें भावुक समझकर अपने फायदे के लिए इनका इस्तेमाल करते हैं और फिर काम पूरा होने पर इन्‍हें धोखा तक दे देते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों का स्वभाव बहुत केयरिंग होता है। ये लोग रिश्‍तों को बखूबी निभाना जानते हैं। अपने परिवार और करीबियों के दुख सुख में ये लोग हमेशा ही खड़े रहते हैं, इन्हें भावुक माना जाता है।। अपनों की खुशी के लिए ये अपनी जरूरतों तक को पीछे रख देते हैं। इनका यही समर्पण कभी-कभी दूसरे लोगों को इनकी कमजोरी समझ आता है। लोग इन्‍हें फॉरग्रांटेड लेने लगते हैं। कई बार तो इन्हें अपने इतने सरल स्वभाव के कारण लोगों से जो इज्ज़त मिलनी चाहिए, वह भी नहीं मिलती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक शांत, विनम्र और साफ दिल वाले माने जाते हैं।आमतौर ये बिना वजह किसी से बहस करना पसंद नहीं करते और दूसरों के साथ ये हमेशा ही सम्‍मान से पेश आते हैं। ये इतने ईमानदार होते हैं, कि अपना नुकसान कर लें, मगर दूसरों के लिए गलत नहीं सोच सकते हैं। ऐसे में कई बार लोग इन्‍हें बहला फुसलाकर इनसे गलत काम तक करवा लेते हैं। लेकिन जब ये लोग फंसते हैं, तब इनकी मदद के लिए कोई भी नहीं आता है।

अतः मीन, कर्क और वृषभ राशि के लोगों की सरलता और मददगार स्वभाव उनकी खूबियां हैं। लेकिन दूसरों की मदद करते समय अपनी सीमाओं का ध्यान रखना भी जरूरी है।

यह भी पढ़ें- इन 3 राशियों के लोगों में होती है दूसरों के 'मन की बात' समझ लेने की अद्भुत क्षमता, बिना कहे जान लेते हैं राज

यह भी पढ़ें- इन 3 राशियों के लोग होते हैं बेहद शांत, गुस्सा आने पर बदल जाता है अंदाज; कहीं आप भी तो नहीं इनमें शामिल?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है