विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुनिया के इन 5 पक्षियों को माना जाता है बेहद अशुभ, इनके पीछे की रहस्यमयी मान्यताएं हैरान कर देंगी

Published: Fri, 21 Aug 2026 04:38 PM (IST)

विभिन्न संस्कृतियों में अशुभ माने जाने वाले पांच पक्षियों को अक्सर मौत, दुर्भाग्य या नकारात्मक शक्तियों से जोड़ा जाता है, हालांकि कुछ जगहों पर इनके अलग अर्थ भी हैं।

पक्षियों के बारे में सांस्कृतिक मान्यताएं

पक्षियों के बारे में सांस्कृतिक मान्यताएं

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। प्रकृति में पक्षियों को बेहद पालतू जानवर के रूप में मनोरंजक और चहचहाने वाला माना गया है। लेकिन कई संस्कृतियों में कुछ पक्षियों को रहस्य और दुर्भाग्य से जोड़कर देखा जाता है।

भारत समेत दुनियाभर में अलग-अलग मान्यताओं में इन पक्षियों को रहस्यमय, अलौकिक और अंधविश्वास से जोड़कर देखा जाता है। आइए जानते हैं ऐसी ही 5 अशुभ कही जाने वाले पक्षियों के बारे में।

crow

कौवे

कई संस्कृतियों में माना जाता है कि, कौवे मौत और बुरी खबर के संदेशवाहक होते हैं। भारत, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देशों में इन्हें अशुभ माना जाता है।

इनकी आवाज अक्सर मुसीबत और दुर्भाग्य से जोड़कर देखा जाता है। इसके अलावा कौवों को मेहमानों के आगमन का संकेत भी माना जाता है। कहा जाता है कि, जब कोई व्यक्ति मर जाता है, तो कौवा बनकर परिवार से मिलने आता है।

owl

उल्लू

कई देशों में उल्लू को उनकी बुद्धिमत्ता और शांति के लिए काफी पसंद किया जाता है, लेकिन कई संस्कृतियों में इन्हें बुरी नजर और नकारात्मक शक्तियों से जोड़ा जाता है।

अफ्रीका और भारत जैसे देशों का मानना है कि, उल्लू दुर्भाग्य, नेगेटिव एनर्जी और बीमारी से जुड़े होते हैं, जिन्हें मृत्यु का संकेत माना जाता है।

कॉमन रैवन यानी बड़े कौवे

कॉमन रैवन यानी बड़े कौवे

कौवे से काफी मिलते-जुलते दिखाई देने वाले कॉमन रैवन असल में आम कौवे से काफी बड़े होते हैं। इन्हें अक्सर युद्धों और खतरों से जोड़कर देखा जाता है।

कई पौराणिक कथाओं में इन्हें खतरे और चेतावनी से जोड़ा गया है। कई लोगों का यह भी मानना है कि, इनका आसमान में चक्कर लगाना दुर्भाग्य का संकेत माना जाता है।

गिद्ध

गिद्ध

गिद्ध पक्षी मांसाहारी होते हैं, उन्हें मांस खाना बेहद अच्छा लगता है। गिद्धों को कई संस्कृतियों में अशुभ और मौत से जोड़ा जाता है। उनकी उपस्थिति मात्र मृत्यु का संकेत है।

मान्यता है कि, गिद्ध दुर्भाग्य, मौत और बीमारी के समीप होने का संकेत देते हैं। इसके अलावा उन्हें आने वाली मुसीबतों का भी प्रतीक माना जाता है।

मैगपाई

मैगपाई

ब्रिटेन जैसे देशों में लोगों का मानना है कि, मैगपाई जो मैना प्रजाति की मानी जाती है, इसे दु्र्भाग्य लाने वाला माना जाता है। कई देशों की लोककथाओं में मैगपाई को हमेशा चोरी और बुरे अपशगुन से जोड़ा जाता है।

यह भी पढ़ें- महादेव या फिल्मी अवतार नहीं, शास्त्रों के अनुसार गणेश चतुर्थी पर कैसी होनी चाहिए बप्पा की मूर्ति?

यह भी पढ़ें- मिट्टी के नहीं, यहां पूजे जाते थे असली नाग! जानिए महाराष्ट्र के बत्तीस शिराला की अनोखी परंपरा

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।