विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इन 3 राशियों के लोगों में होती है दूसरों के 'मन की बात' समझ लेने की अद्भुत क्षमता, बिना कहे जान लेते हैं राज

Published: Thu, 20 Aug 2026 08:35 PM (IST)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों में दूसरों की भावनाओं को समझने की अद्भुत क्षमता ...और पढ़ें

मन की बात जानने वाली राशियां। (Picture Credit- AI Generated)

मन की बात जानने वाली राशियां। (Picture Credit- AI Generated)

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्‍त्र के आधार पर कुछ लोग दूसरों की भावनाओं को जल्दी समझ लेते हैं, जबकि कुछ लोगों को सामने वाले की मन की स्थिति समझने में समय लगता है। यह सब कुछ राशियों के प्रभाव के कारण होता है। क्‍योंकि हर राशि के लोग का स्‍वभाव अलग होता है और उनके अंदर शक्ति एंव क्षमताएं भी अलग-अलग होती हैं। ज्योतिष के अनुसार, कुछ राशियों के जातकों में भावनाओं को समझने की क्षमता अधिक मजबूत मानी जाती है। चलिए इन राशियों के बारे में जानते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को ज्योतिष में बहुत संवेदनशील और भावुक माना जाता है। इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं, जिन्हें मन और भावनाओं का कारक माना जाता है। कर्क राशि वाले लोग अपने आसपास के लोगों की भावनाओं को जल्दी महसूस कर लेते हैं। अगर कोई व्यक्ति परेशान हो, लेकिन अपनी परेशानी किसी को न बताए, तो भी कर्क राशि का जातक उसके चेहरे और व्यवहार से उसकी स्थिति समझने की कोशिश कर सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को गहरी सोच और मजबूत अंतर्ज्ञान वाला माना जाता है। ज्योतिषीय के अनुसार, ये लोग सामने वाले के व्यवहार को बहुत ध्यान से देखते हैं। कोई व्यक्ति कुछ छिपाने की कोशिश करे, तो वृश्चिक राशि के जातक उसके शब्दों के साथ-साथ उसके हाव-भाव और व्यवहार पर भी ध्यान दे सकते हैं। इसी वजह से उन्हें दूसरों की नीयत और मन की बात समझने में सक्षम माना जाता है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को ज्योतिष में दयालु, भावुक और सहानुभूतिशील माना जाता है। ये लोग दूसरों की भावनाओं को बहुत गहराई से महसूस कर सकते हैं। अगर कोई करीबी व्यक्ति दुखी हो, तो मीन राशि के जातक उसके चेहरे और व्यवहार में आए छोटे बदलावों को भी नोटिस कर सकते हैं। कई बार सामने वाला अपनी परेशानी बताए बिना ही इनके साथ सहज महसूस करने लगता है।

अत: ज्योतिष के अनुसार, कर्क, वृश्चिक और मीन तीनों राशियां जल तत्व से जुड़ी हैं। जल तत्व को भावनाओं, संवेदनशीलता और गहराई से जोड़ा जाता है। इसलिए इन राशियों के लोगों में दूसरों की भावनाओं को समझने की क्षमता अधिक होने की मान्यता है।

यह भी पढ़ें- इन 3 राशि के जातकों को नौकरी में मिलती है बेशुमार सफलता, बस इन चीजों रखें ध्‍यान

यह भी पढ़ें- मेष, कुंभ और मीन राशि के लिए सावन का महीना ला सकता है परेशानी, अपनाएं 'शनि की साढ़े साती' के ये उपाय

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है