विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इन 3 राशि के जातकों को नौकरी में मिलती है बेशुमार सफलता, बस इन चीजों रखें ध्‍यान

Published: Wed, 19 Aug 2026 08:31 PM (IST)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष, सिंह और वृश्चिक राशि के जातक नौकरी व करियर में विशेष सफलता प्राप्त करते हैं। ...और पढ़ें

इन्‍हें मिलती है  करियर में अपार सफलता । (Picture Credit- AI Generated)

इन्‍हें मिलती है करियर में अपार सफलता । (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों और राशियों का व्यक्ति के स्वभाव और करियर पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है। मान्यता है कि कुछ राशियों के जातकों में नेतृत्व करने की क्षमता, आत्मविश्वास और मेहनत करने का जज्बा अन्‍य राशियों के लोगों से कुछ अधिक होता है। इसी वजह से वे नौकरी और कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता हासिल कर पाते हैं।

ये राशियां मेष, सिंह और वृश्चिक होती हैं। इन राशियों के जातकों में करियर को लेकर आगे बढ़ने की अच्छी क्षमता होती है। चलिए इन राशि के लोगों की खास बातें जानते हैं।

मेष राशि

मेष राशि के जातक आमतौर पर साहसी, ऊर्जावान और आत्मविश्वासी होते हैं। ये लोग किसी काम को जल्दी शुरू करने और नई जिम्मेदारियां लेने से पीछे नहीं हटते और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं।

इनका आत्मविश्वास इन्हें नौकरी में आगे बढ़ने में मदद करता है। हालांकि, कई बार जल्दबाजी या गुस्सा इनके लिए परेशानी पैदा कर सकता है। इसलिए इन्हें कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच लेना चाहिए।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता से भरपूर पाया जाता है। इस राशि के लोग जिम्मेदारी संभालने और दूसरों का मार्गदर्शन करने में परफेक्‍ट होते हैं। अपनी मेहनत और क्षमता के दम पर ये कार्यक्षेत्र में अलग पहचान बनाने की कोशिश करते हैं। भीड़ हमें शामिल होना इन्‍हें पसंद नहीं होता है। हालांकि, कभी-कभी आत्मविश्वास अधिक होने पर अहंकार की भावना आ सकती है। सिंह राशि के जातकों को अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखनी चाहिए। ऑफिस में सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों का सम्मान करने में खुद को छोटा नहीं समझना चाहिए।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को मेहनती, दृढ़ निश्चयी और लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखने वाला माना जाता है। ये लोग किसी काम को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास करते रहते हैं। मुश्किल परिस्थितियों में हार न मानना इनकी खासियत होती है। इनकी यही सोच करियर में इन्‍हें सफलता दिलाने में मदद करती है। कई बार अधिक भावुकता या गुस्सा इनके पेशेवर रिश्तों को प्रभावित कर सकता है। वृश्चिक राशि के जातकों को ऑफिस में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए।

अत: मेहनत, अनुशासन, सीखने की इच्छा, अच्छा व्यवहार और सही निर्णय ही करियर को मजबूत बनाते हैं, जो इन तीनों राशि के लोगों में होते हैं।

यह भी पढ़ें- किन 5 राशियों के लिए वरदान है हीरा रत्न? पहनने से होती है खूब तरक्की

यह भी पढ़ें- इन 3 राशियों के लोग होते हैं बेहद शांत, गुस्सा आने पर बदल जाता है अंदाज; कहीं आप भी तो नहीं इनमें शामिल?

यह भी पढ़ें- करियर साप्ताहिक राशिफल : सूर्य-बुध का महागोचर, इस हफ्ते किसे मिलेगा मनचाहा प्रमोशन और किसे रहना होगा सावधान?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है