Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में बड़ा एक्‍शन, निलंबित और लाइन हाजिर 12 पुलिस कर्मियों का गढ़वाल रेंज में ट्रांसफर

    Updated: Thu, 15 Jan 2026 04:29 PM (IST)

    सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। निलंबित और लाइन हाजिर किए गए सब-इंस्पेक्टर और अन्य पुलिसकर्मियों का गढ़वाल रेंज ...और पढ़ें

    पुलिस कर्मियों का गढ़वाल रेंज में ट्रांसफर।  प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

    पुलिस कर्मियों का गढ़वाल रेंज में ट्रांसफर। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

    HighLights

    1. सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में पुलिस प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया

    2. निलंबित एसआई और पुलिसकर्मी गढ़वाल रेंज में स्थानांतरित किए गए

    3. यह कार्रवाई मामले की गंभीरता और जवाबदेही दर्शाती है

    जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। हल्द्वानी गौलापार स्थित होटल में काशीपुर के सुखवंत सिंह के आत्महत्या मामले में निलंबित थानाध्यक्ष आइटीआइ कुंदन सिंह रौतेला, एसआइ प्रकाश बिष्ट के साथ ही लाइन हाजिर पैगा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार का गढ़वाल रेंज में ट्रांसफर कर दिया गया है। इसके अलावा लाइन हाजिर नौ पुलिस कर्मियों को भी गढ़वाल रेंज में तबादला हुआ है।

    रविवार को काशीपुर के ग्राम पैगा निवासी सुखवंत सिंह ने हल्द्वानी के गौलापार स्थित एक होटल में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना से पहले सुखवंत सिंह ने इंटरनेट मीडिया में भूमाफियाओं पर रकम हड़पने का आरोप लगाया था। साथ ही यह भी कहा था कि वह पुलिस के पास गया, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

    सुखवंत ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुआ तो मामला सुर्खियों में आ गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले की जांच कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को सौंप दी थी।

    साथ ही एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने स्थानीय पुलिस की लापरवाही को देखते हुए थानाध्यक्ष आइटीआइ कुंदन सिंह रौतेला और आइटीआइ में तैनात एसआइ प्रकाश बिष्ट को निलंबित कर दिया।

    आइटीआइ थाने के अंतर्गत आने वाली चौकी पैगा पर नियुक्त चौकी प्रभारी जितेन्द्र कुमार के साथ ही एएसआइ सोमवीर सिंह और कांस्टेबल शेखर बनकोटी, भूपेंद्र सिंह, दिनेश तिवारी, सुरेश चंद्र, यागेश चौधरी, राजेंद्र गिरी, दीपक प्रसाद और संजय कुमार को ऊधम सिंह नगर से गढ़वाल रेंज तबादला कर दिया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में नैनीताल हाई कोर्ट में सुनवाई, उत्तराखंड सरकार को दिया ये आदेश

    यह भी पढ़ें- सुखवंत सिंह आत्महत्या के मामले में IT थानाध्यक्ष और दरोगा निलंबित, पूरी पैगा चौकी लाइन हाजिर

    यह भी पढ़ें- बीवी-बच्चे रिसेप्शन पर पहुंचे तभी खुद पर चलाई गोली, नैनीताल होटल में हिस्ट्रीशीटर सुखवंत सिंह ने किया सुसाइड

    यह भी पढ़ें- सुबह से ही सुखवंत सिंह के घर लगा अफसरों का जमावड़ा, अधिकारियों ने गाड़ियों में गुजारी रात, शव का किया गया अंतिम संस्कार