Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सुबह से ही सुखवंत सिंह के घर लगा अफसरों का जमावड़ा, अधिकारियों ने गाड़ियों में गुजारी रात, शव का किया गया अंतिम संस्कार

    Updated: Mon, 12 Jan 2026 03:14 PM (IST)

    काशीपुर में हल्द्वानी में आत्महत्या करने वाले सुखवंत सिंह के घर अधिकारी शव का शांतिपूर्ण दाह संस्कार कराने पहुंचे हैं। परिजन सुखवंत सिंह के वीडियो के ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, काशीपुर। हल्द्वानी-काठगोदाम के देवभूमि होटल में रविवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने वाले सुखवंत सिंह का शांति पूर्वक तरीके से दाह संस्कार कराने को लेकर सोमवार सुबह आला अफसर उनके घर पहुंच गए। जबकि, परिजन एवं भारी संख्या में उपस्थित ग्रामीण सुखवंत सिंह की तीन मांगों को लेकर अड़े हैं।

    काशीपुर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों ने आइटीआइ थाना एवं पैगा पुलिस चौकी में कुर्सियों और गाड़ियों की सीट पर बैठ कर रात गुजारी। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से यूएस नगर के समस्त थानों से पुलिस टीम को बुलाकर पैगा क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया।

    पुलिस की पैनी नजर 

    यहां आने जाने वाले हर एक वाहन एवं लोगों पर पुलिस की पैनी नजर रखी गई है। सुबह होते ही भारी वाहनों एवं कार्मशल वाहनों को पैगा क्षेत्र के चारों दिशाओं से डायवर्ट कर दिया गया है।

    सोमवार सुबह होते ही काशीपुर अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर सिंह, एसडीएम अभय प्रताप सिंह एवं सीओ दीपक सिंह ने सुखवंत सिंह के घर पहुंच गए। जहां वह परिजनों से वार्ता करने में जुटे हैं। परिजनों से वार्ता किया जा रहा है कि वह शांति पूर्वक तरीके से शव का दाह संस्कार कर दें। वहीं, परिजनों ने मांग को पूरा करने के लिए आज दोपहर 12 बजे तक समय दिए हैं।

    सुखवंत सिंह के घर पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित है। जहां पर हर कोई सुखवंत सिंह के साथ जमीन का सौदा करने में धोखा करने वालों पर तत्काल कानूनी कार्यवाही करने की आवाज उठा रहे हैं।


    भारतीय किसान यूनियन युवा विंग के प्रदेश युवा अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जीतू और मृतक सुखवंत सिंह के पिता तेजा सिंह का कहना है कि सुखवंत सिंह के वीडियो के आधार पर तीन मांगे पूरी की जाए। जिसमें शामिल अधिकारियों पर कार्यवाही, मामले की सीबीआई जांच व डूबा पैसा तत्काल वापस कराया जाएग। सोमवार दोपहर 12 बजे तक हमारी यह तीनों मांगे पूरी नहीं हुई तो शव को आइटीआइ थाने में रखेंगे। जब तक मांगे पूरी नहीं हुई तब तक दाह संस्कार नहीं होगा। अन्यथा दो-चार दिन तक शव का दाह संस्कार नहीं किया जाएगा।

    खबरें और भी