सुखवंत सिंह आत्महत्या के मामले में IT थानाध्यक्ष और दरोगा निलंबित, पूरी पैगा चौकी लाइन हाजिर
रुद्रपुर। काशीपुर के सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बड़ी कार्रवाई की है। आईटीआई थानाध्यक्ष कुंदन रौतेला और दरोगा प्रकाश बिष् ...और पढ़ें
-1768211625313_m.webp)
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। काशीपुर के सुखवंत सिंह के आत्महत्या मामले में एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने आईटीआई थानाध्यक्ष कुंदन रौतेला और दरोगा प्रकाश बिष्ट को निलंबित कर दिया है। जबकि पूरी पैगा चौकी को लाइन हाजिर किया है।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि जांच में सामने आया कि मामले में पुलिस ने घोर लापरवाही और उदासीनता बरती। इस पर पैगा चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार, एएसआई सोमवीर सिंह, सिपाही दिनेश तिवारी, भूपेंद्र सिंह, शेखर बनकोटी, सुरेश चंद्र, योगेश चौधरी, राजेंद्र गिरी, दीपक प्रसाद, संजय कुमार को लाइन हाजिर किया है।