Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिंदू युवती का पीछा कर रहा था अमजद, हथियार लेकर घर में घुसा; तेजाब डालने की दी धमकी

    Updated: Sun, 01 Mar 2026 07:24 AM (IST)

    देहरादून में अमजद नामक युवक ने शादीशुदा युवती के घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला किया और तेजाब डालने की धमकी दी। युवती के पिता ने बताया कि अमजद लंब ...और पढ़ें

    लंबे समय से हिंदू युवती का पीछा कर रहा था आरोपित अमजद। प्रतीकात्मक

    लंबे समय से हिंदू युवती का पीछा कर रहा था आरोपित अमजद। प्रतीकात्मक

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून । युवती की शादी से नाराज मनचला किस्म का युवक तेजधार हथियार लेकर युवती के घर आ धमका और तेजाब डालने की धमकी दी। आरोपित ने युवती के पति को भी काटने की धमकी दी है। इस मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपित अमजद, निवासी चांचक, देहरादून के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित युवती हिंदू समाज से है।

    शुक्रवार को पटेलनगर कोतवाली में दी शिकायत में युवती के पिता ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 15 फरवरी को हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद परंपरा के तहत उनकी पुत्री मायके आई थी। 26 फरवरी की रात आठ बजे आरोपित अमजद उनके घर आ धमका, जिसके हाथ में धारदार हथियार था। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा और घर पर पत्थर मारने लगा। आरोपित के हाथ में धारदार हथियार देखकर सब डर गए।

    अमजद ने उनकी बेटी के ऊपर तेजाब डालकर जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि अमजद उनकी बेटी का लंबे समय से पीछा कर रहा था। जबरन उसके साथ शादी करने का दबाव बना रहा था। डेढ़ वर्ष पूर्व भी उन्होंने अमजद के विरुद्ध शिकायत दी थी। उस समय अमजद ने माफी मांगी और भविष्य में दोबारा लड़की को परेशान न करने की बात कही।

    आरोपित अमजद कुछ दिन चुप रहा, लेकिन जिस दिन उसकी शादी हो रही थी, उस दिन भी अमजद के मित्र तालिब ने नमाज का हवाला देकर डीजे बंद करवाया। शादी के बाद से ही अमजद उनके दामाद को एक फर्जी एप के जरिये काल कर धमका रहा है। आरोपित उनकी पुत्री को धमका रहा है कि अपने पति को छोड़ दे, वरना वह उसके पति को काट देगा। इससे उनका दामादा भी पूरी तरह से डरा हुआ है।

    खबरें और भी

    पटेलनगर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित अमजद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    यह भी पढ़ें- देहरादून में दर्दनाक हादसा: दो बाइकों की टक्कर से Rapido चालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    यह भी पढ़ें- देहरादून मर्डर मिस्ट्री: जमशेदपुर में कैंप कर रही उत्तराखंड STF, 'लेंस' में कैद हुए इनामी हत्यारे

    यह भी पढ़ें- देहरादून: छात्रा से दुष्कर्म के दोषी शिक्षक को 20 वर्ष का कारावास, अर्थदंड भी लगाया