देहरादून में दर्दनाक हादसा: दो बाइकों की टक्कर से Rapido चालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
देहरादून के राजपुर रोड पर अकेता होटल के पास दो बाइकों की टक्कर में रेपिडो चालक अंकित पाल की मौत हो गई। मृतक की मां की शिकायत पर डालनवाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
रेपिडो चालक अंकित पाल की बाइक टक्कर में मौत।
देहरादून के राजपुर रोड पर अकेता होटल के पास घटना।
पुलिस ने दोनों बाइक चालकों को हिरासत में लिया।
जागरण संवाददाता, देहरादून। राजपुर रोड पर अकेता होटल के निकट हुई बाइकों की टक्कर लगने से रेपिडो चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अंकित पाल निवासी सेवला खुर्द चद्रबनी मोहब्बेवाला के रूप में हुई है।
शुक्रवार रात राजपुर रोड स्थित अकेता होटल के सामने रेपिडो वाहन को दो अलग-अलग बाइकों ने टक्कर मार दी। घटना रेपिडो में सवार अंकित पाल को गंभीर चोटें आई। उपचार के लिए उन्हें दून चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकिसक ने अंकित पाल को मृत घोषित कर दिया।
मृतक अंकित पाल की माता ऊषा पाल की ओर से घटना के संबंध में दी गई तहरीर के आधार पर डालनवाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दुर्घटना करने वाली दोनों बाइकों के चालक को हिरासत में लिया है।

