Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून मर्डर मिस्ट्री: जमशेदपुर में कैंप कर रही उत्तराखंड STF, 'लेंस' में कैद हुए इनामी हत्यारे

    Updated: Sun, 01 Mar 2026 01:25 AM (IST)

    गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में 15 दिन बाद भी शूटर और साजिशकर्ता फरार हैं। उत्तराखंड एसटीएफ और देहरादून पुलिस जमशेदपुर में डेरा डाले हुए है। पुलिस ...और पढ़ें

    विक्रम शर्मा।

    विक्रम शर्मा।

    HighLights

    1. विक्रम शर्मा हत्याकांड में 15 दिन बाद भी शूटर फरार।

    2. उत्तराखंड एसटीएफ और देहरादून पुलिस जमशेदपुर में सक्रिय।

    3. हत्या की योजना देहरादून में बनी, दो मददगार गिरफ्तार।

    जासं, जमशेदपुर । गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या मामले में 15 दिन बाद भी शूटर और साजिशकर्ता पुलिस की गिरफ्त है। इनकी गिरफ्तारी को लेकर उत्तराखंड एसटीएफ और देहरादून की पुलिस का शहर में आना-जाना जारी है।

    शूटरों की गिरफ्तारी को लेकर बागबेड़ा, जुगसलाई और मानगो में पुलिस टीम दबिश दे चुकी है। हत्यारों के मददगार जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र गाराबासा निवासी राजकुमार सिंह और ग्रेटर नोएडा से मोहित उर्फ अक्षत ठाकुर को ही पुलिस गिरफ्तार कर पाई है।

    पुलिस को हत्या मामले में अब तक यही जानकारी मिल पाई है कि विरोधी विक्रम की हत्या जमशेदपुर में करना चाहते थे, लेकिन यहां हमेशा समर्थकों से घिरे रहने के कारण शूटर इसमें सफल नहीं हो पाए थे।

    इसके बाद ग्रेटर नोएडा में हत्या की योजना बनाई गई। वहां भी असफल रहे। शूटरों और साजिशकर्ताओं ने बाद में देहरादून को सेफ जोन चुना। कारण विक्रम शर्मा देहरादून में कारोबारी के रूप में शांतिपूर्ण तरीके से रहा है और यहां उसका कोई अपना नेटवर्क नहीं है।

    सपोर्ट सिस्टम भी नहीं है। बिना सुरक्षा के वह देहरादून में घूमता है। जिम आना-जाना करता है। यहां हत्या करने में आसानी होगी। इसका फायदा शूटरों ने उठाया। हत्या सोची-समझी रणनीति के तहत की गई और साजिशकर्ता ने हत्या में जिन लोगों को शामिल किया।

    सभी को अलग-अलग काम सौंपा गया था। हत्या को 13 फरवरी को देहरादून के सिल्वर माल के जिम में विक्रम शर्मा की हत्या कर दी गई थी। बता दे कि हत्या के इस मामले में जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र निवासी अंकित वर्मा, आशुतोष सिंह, विशाल सिंह, आकाश कुमार प्रसाद, यशराज सिंह और मानगो ओलीडीह के जितेंद्र कुमार साहू की तलाश हैं।

    खबरें और भी

    प्रत्येक पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। सभी की पहचान घटनास्थल पर लगी सीसीटीवी कैमरे से पुलिस ने की है और कुछ शूटरों का पहचान पत्र भी पुलिस के हाथ लगा है।

     


    --------------------