नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिसंबर के अंत तक शुरू होंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, सितंबर तक चलेगा टर्मिनल कंस्ट्रक्शन
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से साल के अंत तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू हो जाएंगी, जिसका टर्मिनल कार्य सितंबर तक पूरा होगा। घरेलू उड़ानें 15 जून से शुरू ...और पढ़ें

15 जून से शुरू होंगी घरेलू उड़ानों की सुविधा। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से साल के अंत तक अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाएं शुरू हो जाएंगी। एयरपोर्ट के इंटरनेशनल टर्मिनल का कार्य सितंबर अंत तक पूरा हो जाएगा। नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो से सिक्योरिटी क्लीयरेंस के बाद अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा शुरू की जाएंगी। एयरपोर्ट से घरेलू विमान सेवा 15 जून से शुरू होने जा रही हैं।
सितंबर तक पूरा होगा टर्मिनल का काम
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से घरेलू विमान सेवा के लिए इंडिगो 15 जून से फ्लाइट शेड्यूल जारी कर चुकी है। अकासा एयर की फ्लाइट भी 16 जून से शुरू हो जाएंगी, लेकिन अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा साल के अंत तक ही शुरू हो पाएंगी। यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रा. लि. यापल ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लि. नायल को भरोसा दिया है कि इंटरनेशनल टर्मिनल का कार्य सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा शुरू हो जाएंगी
नायल के नोडल अधिकारी शैलेंद्र भाटिया का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल का फिनिशिंग कार्य चल रहा है। सितंबर तक यह कार्य पूरा हो जाएगा। नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो से सिक्योरिटी क्लीयरेंस मिलने के बाद एयरलाइंस कंपनियां अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा के लिए शेड्यूल जारी करेंगी। साल के अंत तक नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा शुरू हो जाएंगी।
सिक्योरिटी क्लीयरेंस मिलने में हुई देरी
यापल और नायल के बीच हुए अनुबंध के तहत एयरपोर्ट का निर्माण कार्य सितंबर 2024 तक पूरा होना था। लेकिन विभिन्न कारणों से कार्य में देरी हुई। 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों उद्घाटन के बाद यापल सीईओ के विदेशी नागरिक होने के कारण नागर विमान न सुरक्षा ब्यूरो से एयरपोर्ट सिक्योरिटी प्रोग्राम मिलने में विलंब है। इंटरनेशनल टर्मिनल के कार्य के चलते कामगारों की आवाजाही के कारण भी घरेलू विमान सेवा के लिए बीसीएएस का सिक्योरिटी क्लीयरेंस मिलने में विलंब हुआ था।
खबरें और भी
यात्रियों की संख्या में होगी बढ़ोतरी
अधिकारियोंं का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा शुरू होने के बाद एयरपोर्ट पर यात्रियोंं की संख्या में तेजी से वृद्धि होगी। घरेलू विमान सेवा और अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा के शुरू होने के बीच की अवधि में सभी व्यवस्थाओं को पूरी तरह से दुरुस्त कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट के महंगे किराए को लेकर भाजपा विधायक ने उठाए सवाल, UDF कम करने को लेकर लिखी PM-CM को चिट्ठी
यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट से अकासा के विमान भी भरेंगे उड़ान, जारी हो गई डेट; कई शहरों के लिए कर सकेंगे सफर
यह भी पढ़ें- 1 जुलाई से रोज 28 विमान नोएडा एयरपोर्ट से भरेंगे उड़ान, IndiGO की 32 फ्लाइट्स का शेड्यूल तैयार; देखें रूट
यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए उड़ेगी पहली फ्लाइट, इंडिगो ने खोला बुकिंग पोर्टल; टाइम शेड्यूल जारी