Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए उड़ेगी पहली फ्लाइट, इंडिगो ने खोला बुकिंग पोर्टल; टाइम शेड्यूल जारी

    Updated: Fri, 08 May 2026 09:51 AM (IST)

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर से 15 जून 2026 से व्यावसायिक उड़ानें शुरू होंगी। इंडिगो ने लखनऊ, बेंगलुरु, हैदराबाद, अमृतसर और जम्मू के लिए उड़ान शेड्य ...और पढ़ें

    नोएडा एयरपोर्ट से बेंगलुरु के उड़ेगी पहली उड़ान। फोटो: आर्काइव

    नोएडा एयरपोर्ट से बेंगलुरु के उड़ेगी पहली उड़ान। फोटो: आर्काइव

    HighLights

    1. 15 जून 2026 से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होंगी

    2. इंडिगो ने लखनऊ, बेंगलुरु, हैदराबाद, अमृतसर के लिए शेड्यूल जारी किया

    3. यात्रियों को पश्चिमी यूपी और दिल्ली-एनसीआर से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी

    डिजिटल डेस्क, नोएडा। ग्रेटर नोएडा के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून 2026 से कमर्शियल उड़ान सेवाएं शुरू होने जा रही हैं। इंडिगो एयरलाइंस ने एयरपोर्ट से संचालित होने वाली उड़ानों का टाइम शेड्यूल जारी कर दिया है और टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी है।

    एयरपोर्ट से पहली विशेष उद्घाटन उड़ानें 15 जून को संचालित होंगी। इनमें लखनऊ, बेंगलुरु और नोएडा के बीच कनेक्टिविटी दी जाएगी। इसके बाद 15 जून से हैदराबाद और अमृतसर के लिए नियमित दैनिक उड़ानें शुरू होंगी, जबकि 16 जून से जम्मू और बेंगलुरु रूट पर भी नियमित सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी।

    इंडिगो द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार यात्रियों को सुबह से शाम तक विभिन्न शहरों के लिए सीधी उड़ान सुविधा मिलेगी। एयरलाइन ने बताया कि सभी उड़ानों की ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है।

    15 जून 2026 : विशेष उद्घाटन उड़ानें

    सेक्टर फ्लाइट संख्या संचालन दिवस प्रस्थान आगमन
    लखनऊ से नोएडा 6E 2278 15 जून 2026 7:05 8:05
    नोएडा से बेंगलुरु 6E 2278 15 जून 2026 8:35 11:05
    बेंगलुरु से नोएडा 6E 2279 15 जून 2026 15:45 18:20
    नोएडा से लखनऊ 6E 2279 15 जून 2026 18:55 20:00

    15 जून 2026 से प्रभावी सामान्य उड़ानें

    सेक्टर फ्लाइट संख्या संचालन प्रस्थान आगमन
    हैदराबाद से नोएडा 6E 2490 दैनिक 6:25 8:35
    नोएडा से अमृतसर 6E 2490 दैनिक 10:10 11:20
    अमृतसर से नोएडा 6E 2491 दैनिक 12:15 13:20
    नोएडा से हैदराबाद 6E 2491 दैनिक 14:50 16:50

    16 जून 2026 से प्रभावी उड़ानें

    सेक्टर फ्लाइट संख्या संचालन प्रस्थान आगमन
    बेंगलुरु से नोएडा 6E 2455 दैनिक 6:15 8:50
    नोएडा से जम्मू 6E 2455 दैनिक 10:05 11:25
    जम्मू से नोएडा 6E 2456 दैनिक 12:10 13:30
    नोएडा से बेंगलुरु 6E 2456 दैनिक 14:40 17:20

    एयरपोर्ट से उड़ान संचालन शुरू होने के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सीधी घरेलू कनेक्टिविटी का बड़ा लाभ मिलेगा। माना जा रहा है कि आने वाले महीनों में अन्य शहरों के लिए भी नई उड़ानें शुरू की जाएंगी।

    IGI के मुकाबले नोएडा एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ना महंगा 

    शहर आईजीआई एयरपोर्ट किराया नोएडा एयरपोर्ट किराया
    लखनऊ 4562 रुपये 4981 रुपये
    बेंगलुरु 8910 रुपये 8979 रुपये
    हैदराबाद 6129 रुपये 6198 रुपये
    अमृतसर 3499 रुपये 3499 रुपये

    नोट: ये किराया 15 जून के लिए है।

    यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट पर उतरेगी पहली कमर्शियल फ्लाइट, 16 शहरों के लिए शुरू होंगी उड़ानें; देखें टाइमिंग और लिस्ट