नोएडा एयरपोर्ट से अकासा के विमान भी भरेंगे उड़ान, जारी हो गई डेट; कई शहरों के लिए कर सकेंगे सफर
अकासा एयरलाइंस 16 जून से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अपनी विमान सेवा शुरू करने की तैयारी में है, जिससे कई शहरों के लिए उड़ानें उपलब्ध होंगी। ...और पढ़ें
-1778236244888_m.webp)
नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे अकासा के विमान। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट शेड्यूल घोषित होने के बाद अकासा एयरलाइंस भी अपनी विमान सेवा की तैयारी में जुटी है।
16 जून से अकासा अपनी विमान सेवा शुरू कर सकती है। अभी इसकी अधिकारिक घोषणा होना बाकी है। अकासा की विमान सेवा शुरू होने से देश के कई और शहरों के लिए नोएडा एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू हो जाएगी।
इसके बाद एयरपोर्ट से फ्लाइट संख्या में बढ़ोतरी होगी। अभी एयर इंडिया एक्सप्रेस भी नोएडा एयरपोर्ट से अपनी विमान सेवा शुरू करने के लिए जल्द तिथि घाेषित कर सकती है।
पांच हाइड्रोजन बसों का होगा संचालन
इसके साथ ही नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की बस कनेक्टिविटी के प्रयास तेज हो गए हैं। नोएडा से एयरपोर्ट तक पांच का संचालन होगा। यीडा बस संचालन के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के साथ बैठक करने जा रहा है।
यह भी पढ़ें- 1 जुलाई से रोज 28 विमान नोएडा एयरपोर्ट से भरेंगे उड़ान, IndiGO की 32 फ्लाइट्स का शेड्यूल तैयार; देखें रूट
एयरपोर्ट पर विमान सेवा शुरू होने से पहले बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। ये बसें परीचौक होकर एयरपोर्ट तक जाएंगे। हाइड्रोजन बस एनटीपीसी उपलब्ध करा रहा है। उसे प्रति यात्री 58 रुपये का भुगतान किया जाएगा। बस संचालन में हाेने वाले घाटे की भरपाई यीडा करेगा।