नमो भारत के बढ़े 47 अतिरिक्त फेरे, खुफिया अलर्ट के बाद मेरठ में स्टेशनों पर SSF ने चलाया सर्च ऑपरेशन
Namo Bharat Trains: एनसीआरटीसी ने मेरठ-दिल्ली नमो भारत कॉरिडोर पर रक्षाबंधन के लिए 47 अतिरिक्त फेरे बढ़ाए हैं, जिससे यात्रियों ...और पढ़ें

नमो भारत स्टेशन पर जांच करती एसएसएफ की टीम।
HighLights
रक्षा बंधन पर हर 8 मिनट बाद नमो भारत ट्रेन की सुविधा।
एसएसएफ ने डाग स्क्वाड के साथ काॅरिडोर को किया सर्च।
जागरण संवाददाता, मेरठ। Namo Bharat train: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) मेरठ-दिल्ली नमो भारत कारिडोर पर गुरुवार को मोदीपुरम स्टेशन से सराय काले खां के बीच यात्रियों को हर 8 मिनट बाद नमो भारत ट्रेन मिली, शुक्रवार को भी यात्रियों को यह सुविधा मिल रही है। उधर, खुफिया इनपुट पर नमो भारत स्टेशनों पर एसएसएफ ने सर्च आपरेशन चलाया।
एनसीआरटीसी ने हर 8 मिनट बाद यात्रियों को सुविधा देने को नमो भारत ट्रेन के 47 अतिरिक्त फेरे बढ़ाए है। रक्षाबंधन पर परिवार के साथ त्योहार मनाने और स्वजन से मिलने जा रहे लोग इस सुविधा का फायदा उठा रहे हैं।
यूपी एसएसएफ के सेनानायक एमपी सिंह के नेतृत्व में उप सेनानायक राशिद अली ने टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने स्टेशन परिसर के अलावा आसपास के क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्ति और वस्तु, लावारिस सामान तथा पार्किंग स्थलों की बारीकी से जांच की गई। स्टेशन परिसर में आने-जाने वाले यात्रियों और संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी गई। निरीक्षण के दौरान बीडीडीएस टीम और स्टेशन पेट्रोलिंग ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने कर्मचारियों से कहा कि रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए हर गतिविधि पर नजर रखें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दें। स्टेशन से ट्रेन तक सुरक्षा पर फोकस रखा जाएगा। उप सेनानायक राशिद अली ने बताया कि नशे में किसी भी यात्री का प्रवेश नहीं दिया जाए। यात्रियों के सामान की भी सघन जांच की जा रही है।
