विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ में काले जादू वाली गली के पास दहशत: पिलर धंसते ही झुकी इमारत, 15 लोगों के फंसने से मची अफरातफरी

By Sanjeev Kumar Jain Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 28 Aug 2026 02:50 PM (IST)

Meerut News: गुरुवार देर रात मेरठ के तारापुरी में एक बहुमंजिला मकान का पिलर जमीन में धंस गया, जिससे मकान एक ओर झुक गया। इससे अफरातफरी मच गई।

मेरठ के तारापुरी में जमीन में धंसा मकान का पिलर। जागरण

मेरठ के तारापुरी में जमीन में धंसा मकान का पिलर। जागरण

HighLights

  1. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कर दुकान के आसपास का एरिया किया सील

  2. नाले का पानी लीक होकर मकान की नींव और पिलर में जा रहा था।

जागरण संवाददाता, मेरठ। तारापुरी के काले जादू वाली गली के सामने एक बहुमंजिला मकान का दांयी ओर का पिलर अचानक जमीन में धंस गया। इससे मकान एक और झुक गया। मकान के नीचे दुकानों में बैठे लोगों ने भागकर जान बचाई। मकान के प्रथम व द्वितीय तल पर रहने वाल चार परिवार के 15 लोग भी इसमें फंस गए। आसपास रहने वालों में भी दहशत फैल गई। 

मकान के ढहने की आशंका से चारों परिवार की महिलाओं व बच्चों ने चीखना शुरू कर दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से सभी 15 महिला, पुरुष व बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने भूतल की दो दुकानों को खाली कराकर आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया है।

लिसाड़ी गेट के तारापुरी में काले जादू वाली गली के सामने हसीनुद्दीन पुत्र सरफुद्दीन का मकान है। इसके किनारे से नाला बहता है। मकान द्वितीय तल तक बना है। भूतल पर डा. रिजवान निवासी ग्राम बड्डा का शान डेंटल क्लीनिक है। पास में एक अन्य रिपेयरिंग की दुकान है।

हसीनुद्दीन ने बताया कि काफी दिनों से नाले का पानी लीक होकर मकान की नींव व पिलर में जा रहा था। गुरुवार देर रात 11.30 बजे अचानक मकान का दांयी पिलर जमीन में धंस गया। इसके बाद मकान दांयी ओर झुक गया। दुकानों के शटर तेज आवाज से टूट गए।

यह भी पढ़ें- नमो भारत के बढ़े 47 अतिरिक्त फेरे, खुफिया अलर्ट के बाद मेरठ में स्टेशनों पर SSF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

अन्य दुकानों में बैठे व मकान के आसपास बैठे लोग तत्काल जान बचाने का भागे। इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मकान के प्रथम व द्वितीय तल पर चार परिवार किराए पर रहते थे। पुलिस ने इन परिवार के सभी 15 सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें- मेरठ में उगेगा इजरायल का 'माया' आम, हाईटेक नर्सरी में रोपी गई इस रंगीन वैरायटी की क्या है खसियत? 

यह भी पढ़ें- मेरठ: रक्षाबंधन पर जाम से निपटने को प्लान जारी, सुबह 6 से रात 12 बजे तक भारी कमर्शियल वाहनाें के शहर में प्रवेश पर रोक