पिता को वर्दी में देख जागा देश सेवा का जज्बा, सेना में लेफ्टिनेंट बने B.Tech ग्रेजुएट हार्दिक; मेरठ में जश्न का माहौल
हार्दिक त्यागी ने ओटीए गया से प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद हासिल किया है। पिता से ...और पढ़ें

माता-पिता व अन्य स्वजन के साथप लेफ्टिनेंट हार्दिक त्यागी। सौ. स्वजन
HighLights
हार्दिक त्यागी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त।
ओटीए गया से प्रशिक्षण पूरा कर देशसेवा का सपना साकार।
पिता से प्रेरित होकर सेना में शामिल हुए, परिवार में खुशी।
जागरण संवाददाता, मेरठ। सेना की वर्दी पहनकर देशसेवा का सपना संजोए हार्दिक त्यागी ने शनिवार को उसे साकार कर लिया। पांच सितंबर को आफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) गया से प्रशिक्षण पूरा करने के बाद हार्दिक त्यागी को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन मिला। उनकी सफलता से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।
यह भी पढ़ें- सेना में लेफ्टिनेंट बने मेरठ के आशुतोष राणा, परिवार की सैन्य परंपरा को बढ़ाया आगे
हार्दिक त्यागी वर्तमान में जिले में खडौली गांव के पास सागा हैबिटेट स्थित विला-26 में परिवार के साथ रहते हैं। उनका पैतृक गांव हरिद्वार जिले में खजूरी है। हार्दिक ने वर्ष 2024 में मेरठ इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी (एमआइईटी) से बीटेक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने सेना में अधिकारी बनने की तैयारी शुरू की और ओटीए गया में प्रशिक्षण प्राप्त किया।
यह भी पढ़ें- परिवार की पांचवीं पीढ़ी के सैन्य अफसर बने लेफ्टिनेंट संकल्प सिंह, सेना में हासिल किया कमीशन
परिवार के अनुसार हार्दिक के पिता अमित त्यागी भी सेना में रहे हैं। पिता को सेना की वर्दी में देखकर हार्दिक के मन में बचपन से ही भारतीय सेना में शामिल होकर देशसेवा करने का सपना था। कड़ी मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने इस सपने को पूरा किया। उनकी मां सुमन त्यागी हैं। हार्दिक की कमीशनिंग की खबर मिलते ही मेरठ स्थित परिवार के साथ ही उनके पैतृक गांव खजूरी में भी खुशी की लहर दौड़ गई। रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने परिवार को बधाई दी। परिजनों ने कहा कि हार्दिक का सेना में अधिकारी बनना पूरे परिवार के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि हार्दिक पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ देश की सेवा करेंगे।
