दादा...पिता और अब तीसरी पीढ़ी के सौरभ भी सैन्य सेवा में, भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट
सौरभ गुलैया ने गया स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी से प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद प्राप्त किया ...और पढ़ें

स्वजन के साथ सौरभ गुलैया। सौ. स्वजन
HighLights
सौरभ गुलैया भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं।
परिवार की तीसरी पीढ़ी सैन्य सेवा में शामिल।
संवाद सूत्र, स्याना (बुलंदशहर)। तहसील क्षेत्र के गांव सेंगा जगतपुर निवासी सौरभ गुलैया ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन प्राप्त कर परिवार सहित पूरे गांव का नाम रोशन किया है। सौरभ गुलैया ने बिहार के गया स्थित प्रतिष्ठित आफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने के साथ भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त किया।
सौरभ गुलैया, आर्मी के पूर्व सैनिक स्वर्गीय सोदान सिंह के पौत्र एवं आर्मी के पूर्व सैनिक ज्ञानेंद्र कुमार के पुत्र हैं। उनके सेना में शामिल होने के साथ ही परिवार की सैन्य सेवा की गौरवशाली परंपरा तीसरी पीढ़ी तक पहुंच गई है। परिवार की इस उपलब्धि से स्वजन के साथ-साथ गांव व क्षेत्र में भी हर्ष का माहौल है।
यह भी पढ़ें- पिता को वर्दी में देख जागा देश सेवा का जज्बा, सेना में लेफ्टिनेंट बने B.Tech ग्रेजुएट हार्दिक; मेरठ में जश्न का माहौल
सौरभ गुलैया ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल मेरठ कैंट से पूरी की। इसके बाद उन्होंने कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई पूरी की। सौरभ गुलैया के लेफ्टिनेंट बनने पर लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल सैन्य भविष्य की कामना की। वहीं, उनकी सफलता को युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया।
