विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सेना में लेफ्टिनेंट बने मेरठ के आशुतोष राणा, परिवार की सैन्य परंपरा को बढ़ाया आगे

By Amit Tiwari Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 06 Sep 2026 05:53 AM (IST)

मेरठ के आशुतोष राणा ने ओटीए चेन्नई से 11 माह का प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद ...और पढ़ें

ओटीए चेन्नई में पासिंग आउट परेड के बाद माता-पिता संग सेफ्टिनेंट आशुतोष राणा। सौ. स्वजन

ओटीए चेन्नई में पासिंग आउट परेड के बाद माता-पिता संग सेफ्टिनेंट आशुतोष राणा। सौ. स्वजन

HighLights

  1. आशुतोष राणा ने ओटीए चेन्नई से सैन्य प्रशिक्षण पूरा किया।

  2. भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त किया।

जागरण संवाददाता, मेरठ। राणा परिवार के लिए शनिवार का दिन गर्व और खुशी से भर देने वाला रहा। दौरली में कृष्णानगर निवासी आशुतोष राणा ने आफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) चेन्नई में 11 माह का कठिन सैन्य प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें- परिवार की पांचवीं पीढ़ी के सैन्य अफसर बने लेफ्टिनेंट संकल्प सिंह, सेना में हासिल किया कमीशन

उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ ही परिचितों और शुभचिंतकों में भी खुशी की लहर है। लेफ्टिनेंट आशुतोष राणा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल कैंट और केंद्रीय विद्यालय सिख लाइंस से प्राप्त की। सैन्य प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने अनुशासन, शारीरिक दक्षता और सैन्य कौशल की कठिन कसौटियों को पूरा किया। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद सेना की वर्दी पहनकर उन्होंने परिवार की सैन्य परंपरा को आगे बढ़ाया है।

यह भी पढ़ें- मेरठ के 74 साल पुराने मंदिर की मूर्ति का पाकिस्तान और भारतीय वायुसेना से है कनेक्शन, इसमें गूंजे कन्हैया के जयकारे

आशुतोष के पिता जय प्रकाश राणा भारतीय सेना के रिमाउंट वेटरनरी कोर में सेवाएं दे चुके हैं। वहीं उनके नाना वीपी सिंह भी भारतीय सेना में सेवाएं देने के बाद आनरेरी कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त हुए। ऐसे में आशुतोष का सेना में अधिकारी बनना परिवार की गौरवशाली सैन्य परंपरा की अगली कड़ी है। परिवार में आशुतोष का एक भाई भी है जो एक कंपनी में वेब डिजाइनर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी मां बच्चों को शिक्षा प्रदान करती हैं। परिवार के सदस्यों ने आशुतोष की सफलता का श्रेय ईश्वर के आशीर्वाद, परिवार के सहयोग, उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना को दिया।

यह भी पढ़ें- मेरठ में पहली बार 1857 की क्रांति से लेकर AI व ड्रोन वारफेयर पर दिग्गजों का मंथन, बोले- नहीं खत्म होगी पैदल सेना की भूमिका

यह भी पढ़ें- पति ने पत्नी के नाम पर रखा इस इजरायली आम का नाम, मेरठ की नर्सरी में हो रहा तैयार; थाईलैंड का 'ऑल-टाइम मैंगो' भी है खास