Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर-लखनऊ रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: गंगा ब्रिज पर 42 दिन का ब्लॉक खत्म, अब 14 मई से 75 की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें

    Updated: Sat, 09 May 2026 08:08 PM (IST)

    गंगा रेलवे ब्रिज पर 42 दिन का ब्लॉक 13 मई को समाप्त हो रहा है, जिससे 14 मई से कानपुर-लखनऊ ट्रैक पर ट्रेनें 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकेंगी। ...और पढ़ें

    गंगा रेल ब्रिज पर लोहे की पुरानी चादरों को ट्रैक से बाहर निकालते कर्मी। जागरण

    गंगा रेल ब्रिज पर लोहे की पुरानी चादरों को ट्रैक से बाहर निकालते कर्मी। जागरण

    HighLights

    1. गंगा ब्रिज पर 42 दिन का ब्लॉक 13 मई को खत्म।

    2. 14 मई से ट्रेनें 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।

    3. नए स्टील स्लीपर से ट्रैक 30-40 साल तक मजबूत।

    4. शुक्लागंज रेल क्रासिंग से करीब 30-40 मीटर शेष बचा काम

    जागरण संवाददाता, कानपुर। गंगा रेलवे ब्रिज पर 42 दिन का ब्लाक 13 मई को खत्म हो जाएगा। 14 मई की सुबह से लखनऊ-कानपुर रेलवे ट्रैक पर ट्रेनें दौड़ने लगेंगी। ट्रैक पर अब नए स्टील स्लीपर डालने का काम अंतिम चरण में है। इसी क्रम में शुक्लागंज में गंगा रेलवे क्रासिंग से गंगा घाट (कानपुर पुल बायां किनारा) स्टेशन यार्ड में रेलवे ट्रैक की मरम्मत का काम शुरू हो गया है।


    गंगा रेलवे ब्रिज पर मौजूद इंजीनियरों ने बताया कि पिछले साल भी एक ट्रैक पर स्लीपर बदले गए थे। इस बार डाउन में भी ट्रैक पर स्लीपर बदल गए हैं। अब अगले 30-40 साल के लिए ट्रैक बहुत मजबूत हो गया है। इस ब्रिज पर पुराने ट्रैक पर 15-30-20 किमी प्रति घंटा की गति से ट्रेनें निकल पा रही थीं, लेकिन ट्रैक पर स्लीपर बदल जाने से ट्रेनें 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में भी गंगा ब्रिज को आसानी से पार कर सकेंगी।


    शनिवार दोपहर तक ब्रिज पर स्लीपर डालने का काम शुक्लागंज रेल क्रासिंग से करीब 30-40 मीटर शेष बचा था। यहां 20-25 श्रमिक स्लीपर डालने और ट्रैक से पुरानी पटरियां और लोहे की चादरों को उखाड़कर नई डालने में जुटे थे। पुरानी पटिया की लंबाई अधिक होने से गैस बिल्डिंग राड से उसे काटा जा रहा था। वहीं, माल वाहक ट्रेलर ट्रेन से नए स्पीलर भी लाकर उतारे जा रहे थे। गंगा ब्रिज के डाउन ट्रैक पर 1,710 स्टील स्लीपर पड़ने हैं। इसमें शुक्रवार तक 1,535 स्लीपर पड़ चुके थे। शेष 175 स्लीपरों को मजदूर ट्रैक पर डालने में व्यस्त थे।

    इन ट्रेनों का भी शुरू हो जाएगा संचालन

    गंगा रेल ब्रिज (डाउन लाइन) की मरम्मत के लिए दो अप्रैल से 13 मई तक सुबह 09:30 से शाम 05:30 बजे तक के मेगा ब्लाक की वजह से कानपुर-लखनऊ मेमू समेत डाउन की 70-80 ट्रेनों का परिचालन बंद है। स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस, अयोध्या वंदेभारत सहित 29 से अधिक के बदले मार्ग या बीच के स्टेशनों पर टर्मिनेट होकर वापस भेजी गई हैं। इनमें से कानपुर से होकर जाने वाली तीन ट्रेनें एक अप्रैल से ही निरस्त हैं। ट्रेन संख्या 55346 कासगंज-लखनऊ पैसेंजर, 64214 कानपुर सेंट्रल-लखनऊ मेमू, 54325 सीतापुर सिटी-कानपुर सेंट्रल पैसेंजर एक अप्रैल से 13 मई तक निरस्त हैं।

    खबरें और भी

     


    लखनऊ-कानपुर रेलवे ट्रैक के गंगा ब्रिज पर स्टील के नए स्लीपर डालने का काम अब अंतिम चरण में है। 13 मई को ब्लाक की अवधि पूरी हो रही है। इसके बाद अगली सुबह से इस ट्रैक पर भी ट्रेनें दौड़नी शुरू हो जाएंगी।
    - समर्थ गुप्ता, सीनियर डीसीएम-उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल

     

    यह भी पढ़ें- कानपुर में दहेज के लिए डाक्टर बेटी से दरिंदगी, गर्भपात से लेकर छेड़छाड़ सब सहा ससुराल में, फिर पति ने कर ली दूसरी

    यह भी पढ़ें- कानपुर में सरकारी 'VIP' नंबरों से शौक, अफसरों के नीलाम वाहनों से रौब दिखाने वाले 126 खरीदार ब्लैक लिस्टेड

    यह भी पढ़ें- कानपुर होजरी कारोबारी हत्याकांड: ‘थोड़ी देर में लौटता हूं....’ कहकर निकला था विजय, फिर आई मौत सूचना

    यह भी पढ़ें- दोस्ती के बीच आई 'वो'.... कानपुर में होजरी व्यापारी की हत्या में प्रेम त्रिकोण, और भी छिपे कई राज