CNG Price Hike: पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी में बड़ा उछाल, कानपुर में 3 रुपये महंगी हुई गैस; जानें नई दरें
कानपुर में पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी की कीमत में भी 3 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है, जिससे यह 97.50 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। ...और पढ़ें

सीएनजी के भी दाम बढ़े।
जागरण संवाददाता, कानपुर। पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) के बाद अब सीएनजी (CNG) भी महंगी हो गई है। इसकी कीमत में भी तीन रुपये वृद्धि की गई है। सीएनजी अब 94. 50 रुपये की जगह 97.50 रुपये प्रति किलोग्राम में मिलेगी। इसका असर वहां चालकों की जेब पर पड़ेगा। सीएनजी से चलने वाले कमर्शियल वाहनों पर भी इसका बोझ पड़ेगा। शहर में लगभग 70 हाज़र वहां सीएनजी के है। सीयूजीएल के वरिष्ठ प्रबंधक मुही खान ने बताया कि सीएनजी की कीमत तीन रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गई है।
20 वर्षों में 27 से 97.50 रुपये पहुंची सीएनजी
सीएनजी में 20 वर्षों में साढ़े तीन गुणा से अधिक की वृद्धि हो चुकी है। यह 27 रुपये किलोग्राम से 97.50 रुपये किलोग्राम पहुंच गई है। वर्ष 2006 में सीएनजी 27 रुपये प्रति किलोग्राम मिलती थी। उस समय पेट्रोल 53.50 रुपये प्रति लीटर था। वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ इसकी खपत भी बढ़ने लगी। इसके साथ दामों में भी वृद्धि होनी शुरु हो गई। वर्ष 2021अक्टूबर में सीएनजी 64 रुपये प्रति किलो बिक रही थी। जुलाई 2022 में इसकी कीमत बढ़ कर 92 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई। आठ अप्रैल 2023 को 94.50 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए।
मूल्य वृद्धि के बाद पेट्रोल पंपों पर सुबह से लगी वाहनों की कतार
ईंधन आपूर्ति में हो रही किल्लत से बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम का असर शहर में सुबह से ही देखने को मिला। देर रात पेट्रोल पर 3.14 तथा डीजल में 3.11 रुपये की प्रति लीटर वृद्धि के बाद पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। नई कीमतों के लागू होते ही कुछ वाहन चालकों में नाराजगी दिखी तो किसी ने कहा देश की स्थिति खराब है तो हम सबको साथ आना चाहिए। वहीं किसी ने इसे आम बढ़ोतरी बताते हुए कहा कि 10-20 रुपये का फर्क हो तब असर पड़े वरना इतना तो चलता है।
यह हुए बदलाव
पेट्रोल एंड एचएसडी डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय संजय गुप्ता ने बताया कि पेट्रोल में प्रति लीटर 2.79 रुपये तथा डीजल में प्रति लीटर 3.01 रुपये की वृद्धि की गई है। प्रीमियम पेट्रोल तीन रुपये महंगा हुआ है। नई कीमतों के अनुसार पेट्रोल 97.23 रुपये प्रति लीटर, डीजल 90.66 रुपये प्रति लीटर, प्रीमियम पेट्रोल 105.84 रुपये हो गया है। वृद्धि से पहले पेट्रोल 94.44 रुपये प्रति लीटर, डीजल 87.65 रुपये प्रति लीटर, प्रीमियम पेट्रोल 102.84 रुपये बिक रहा था। पेट्रोल व डीजल की नई कीमत लागू हो गई है। वहीं, सीएनजी 94.50 रुपये किलोग्राम हो गई है।