कानपुर के खेल समाचार 15 मई: केडीएमए लीग में एंजल वूमेंस एकादश की छठवीं जीत, ग्रीन पार्क में 24 से बाक्सिंग चैंपियनशिप
कानपुर में 15 मई को खेल जगत की कई खबरें सामने आईं, जिसमें केडीएमए लीग में एंजल वूमेंस एकादश की लगातार छठी जीत और पीएसी, रिजर्व बैंक व वीनस एकादश की जी ...और पढ़ें

ये फोटो एआई जनरेटेड है।
HighLights
एंजल वूमेंस एकादश ने केडीएमए लीग में लगातार छठी जीत दर्ज की
ग्रीन पार्क में 24 मई से बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन होगा
जेएनटी अंडर-12 कैंप में 180 जूनियर खिलाड़ियों का आकलन किया गया
जागरण संवाददाता, कानपुर। Latest Kanpur Sports News 15 May Today in Hindi: कानपुर में आज 15 मई को खेल जगत से जुड़ी खबरें। लीग मैच में एंजल वूमेंस एकादश की लगातार छठवीं जीत हुई है। लाटरी के जरिये से जीएनटी टीमों का नामकरण होगा। इधर, ग्रीन पार्क में बाक्सिंग चैंपियनशिप 24 मई से होगी। पढ़ें ,खबरें विस्तार से...।
पीएसी, रिजर्व बैंक एकादश और वीनस एकादश ने दर्ज की जीत
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की केडीएमए लीग में शुक्रवार को चार मुकाबले खेले गए। इसमें एंजल वूमेंस ने लगातार छठवीं जीत हासिल की। लीग के अन्य मुकाबलों में पीएसी, रिजर्व बैंक और वीनस एकादश ने भी अपने-अपने मुकाबलों जीत हासिल की। मंटोरा मैदान में खेले गए पहले मुकाबले में एंजल एकादश ने 34.4 ओवर में 143 रन बनाए। इसमें तृप्ति ने 37 और अर्चना देवी ने 34 रन बनाए। गेंदबाजी में बीवीएस एकादश के शोभित, सुमित ने तीन-तीन और राज ने दो विकेट लिए। जवाब में बीवीएस एकादश 100 रन ही बना सका। एंजल वूमेंस एकादश की गेंदबाज सिद्धि, नंदिनी और एकता ने दो-दो विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाई।
दूसरे मुकाबले में पीएसी एकादश जीता
पीएसी मैदान में खेले गए दूसरे मुकाबले में रोवर्स एकादश ने 35 ओवर में सात विकेट पर 240 रन बनाए। जवाब में पीएसी एकादश 30.4 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। साउथ मैदान में हुए लीग के तीसरे मुकाबले में रौलेंड एकादश के 35 ओवर में सात विकेट पर 189 रन के जवाब में रिजर्व बैंक एकादश ने 19.5 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर जीत हासिल की। रिजर्व बैंक की जीत में अमित मेहरा ने 108 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। लीग के अंतिम मुकाबले में वीनस एकादश के 204 रन के जवाब में केस्को एकादश 200 रन ही बना सकी। रोमांचक मुकाबले में वीनस एकादश ने चार रन की जीत हासिल की।
जेएनटी अंडर-12 के लिए 12 टीम की संरचना तैयार, दम दिखाएंगे जूनियर
जेएनटी अंडर-12 कैंप के दूसरे दिन 180 जूनियर खिलाड़ियों की फिटनेस और स्किल को परखा गया। कैंप के कोच पूर्व क्रिकेटर राहुल सप्रू और इंडोनेशिया क्रिकेट टीम को कोच विकास यादव ने जूनियर खिलाड़ियों की क्षमता का आकलन करने के बाद लीग के लिए 12 टीम की संचरना फाइनल की। हर टीम के लिए बल्लेबाज, गेंदबाज के फाइनल फाइनल किए गए। लीग में उतरने वाली 12 टीम को संतुलित रखने के लिए नेट्स पर बारी-बारी खिलाड़ियों की प्रतिभा को परखा गया। 17 मई को साउथ मैदान में होने वाले उद्घाटन समारोह में लाटरी प्रक्रिया के जरिये टीम का नामकरण किया जाएगा।
खबरें और भी
शुक्रवार को साउथ मैदान में सुबह छह बजे कैंप में शामिल जूनियर खिलाड़ियों को राहुल सप्रू और विकास यादव ने मैच के नियम, खेलने के तरीके, गेंदबाजी एक्शन और क्षेत्ररक्षण की बारीकियों से परिचित कराया। नेट्स पर हर खिलाड़ी के प्रदर्शन को देखने के बाद जरूरी टिप्स दिए गए। संस्था के सचिव संजय शुक्ला ने बताया कि शनिवार को कैंप के अंतिम दिन खिलाड़ियाें के लिए फाइनल सत्र आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 17 मई को उद्घाटन साउथ मैदान में शाम पांच बजे से शुरू होगा। जबकि लीग के मैच 18 मई से छह जून तक खेले जाएंगे।
180 खिलाड़ियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
लीग का हिस्सा बनने वाले 180 खिलाड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से किया गया। किदवई नगर कर्मचारी धर्मशाला में नेत्र सर्जन डा. फारुख आलम अंसारी ने आंख और डा. प्रियंका, डा. रिद्धिमा और डा. रिजा ने दांत की जांच की। प्रदेश के जूनियर खिलाड़ियों को मंच देने के साथ ही पहली बार लीग से स्वस्थ समाज का संदेश दिया गया।
20 से सेवन ए साइड फुटबाल टूर्नामेंट की शुरुआत
कैंटोनमेंट फुटबाल क्लब के 100 वर्ष पूरे होने पर 20 से 25 मई तक कैंट स्थित आजाद पार्क फेथफुलगंज में सेवन ए साइड फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। फुटबाल एसोसिएशन की ओर से होने वाले मुकाबले में शहर के युवा खिलाड़ी खेलकर प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
उप्र टीम में सुप्रिया और दीया का चयन
भारतीय कयाकिंग और कैनोइंग एसोसिएशन की ओर से नौ और 10 जून को छत्तीसगढ़ में होने वाली चैंपियनशिप शहर की सुप्रिया और दीया का चयन हुआ है। प्रयागराज में ट्रायल के आधार पर घोषित हुई उप्र की टीम में शहर की सुप्रिया और दीया ने शानदार प्रदर्शन के बदौलत जगह बनाई।
ग्रीन पार्क में 24 से बाक्सिंग चैंपियनशिप
कानपुर एमेच्योर बाक्सिंग एसोसिएशन की ओर से ग्रीन पार्क स्टेडियम में 24 मई से बाक्सिंग प्रतियोगिता की शुरुआत हो रही है। सब जूनियर, जूनियर, सीनियर स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। सचिव संजीव दीक्षित ने कहा कि पंजीकरण कराकर खिलाड़ी प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकते हैं।