Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद में स्मार्ट मीटर लगाने में भेदभाव का आरोप, अधिकारी ने रिश्तेदारों के घरों में मीटर न लगाने का दबाव डाला

    Updated: Fri, 10 Apr 2026 01:50 PM (IST)

    गाजियाबाद में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक मुख्य अभियंता ने नेहरू नगर में अपने रिश्तेदारों के ...और पढ़ें

    स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

    स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि पास ही के जिले के मुख्य अभियंता ने नेहरू नगर क्षेत्र में अपने रिश्तेदारों के चार घरों में स्मार्ट मीटर न लगाने के लिए इंटेली स्मार्ट कंपनी के कर्मचारी पर दबाव बनाया है।

    कर्मचारी ने बताया कि मकान मुख्य अभियंता के रिश्तेदारों के हैं और उन्हें इस प्रक्रिया से बाहर रखने के लिए मौखिक सिफारिश की गई। जब मीटर लगाने वाले कर्मचारी ने नियमों का हवाला देते हुए ऐसा करने से इनकार किया, तो कथित रूप से उनके खिलाफ उच्च अधिकारियों से शिकायत तक कर दी गई।

    कर्मचारी का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शासन के निर्देशों के तहत चल रहा है और इसमें किसी प्रकार का भेदभाव संभव नहीं है। इसके बावजूद उन पर दबाव बनाने की कोशिश की गई। मामले की जानकारी जिले के अन्य अधिकारियों तक भी पहुंची है।

    यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर का 'झटका': नोएडा के सेक्टर-34, 62, 11 में उपभोक्ता परेशान, आरोप- रिचार्ज फुल फिर भी बत्ती गुल

    यह भी पढ़ें- SIR: गाजियाबाद में 3 लाख से ज्यादा बढ़ गई मतदाताओं की संख्या, आज जारी होगी अंतिम सूची

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में बर्ड फ्लू का खतरा! पोल्ट्री फार्म से सैंपल कलेक्ट करने के लिए टीम गठित; H5N1 के लक्षण और बचाव समझें

    यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटनाओं पर सख्त नजर... गाजियाबाद में सरकारी-प्राइवेट अस्पतालों को देना होगा घायलों का मासिक रिपोर्ट कार्ड

    खबरें और भी