सड़क दुर्घटनाओं पर सख्त नजर... गाजियाबाद में सरकारी-प्राइवेट अस्पतालों को देना होगा घायलों का मासिक रिपोर्ट कार्ड
गाजियाबाद के सरकारी और निजी अस्पतालों को अब सड़क हादसों में घायल हुए लोगों का मासिक विवरण सीएमओ, डीएम और शासन को भेजना होगा। इसमें घायल का नाम, पता, म ...और पढ़ें
-1775778364888_m.webp)
गाजियाबाद के सरकारी और निजी अस्पतालों को अब सड़क हादसों में घायल हुए लोगों का मासिक विवरण सीएमओ, डीएम और शासन को भेजना होगा। इमेज एआई
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। जिले के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों को अब हर महीने सड़क हादसों में घायलों का पूरा विवरण सीएमओ,डीएम के अलावा शासन को भेजना होगा। विवरण में नाम,पता, मोबाइल नंबर, चोट का कारण, दिया गया उपचार एवं रेफर का सही कारण दर्ज करना होगा।
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिये गये निर्णय के क्रम में सरकारी अस्पतालों ने प्रतिदिन विवरण बनाना शुरू कर दिया गया है। ब्लैक स्पाट के आसपास के अस्पतालों को मुख्य रूप से इस संबंध में दिशा निर्देश दिये गये हैं। जिला एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डा. राकेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि फरवरी और मार्च महीने में अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती होने वाले सड़क हादसों में घायलों का पूरा विवरण अधिकारियों को भेज दिया गया है।
समिति द्वारा हर महीने में एक ही सड़क दुर्घटना में तीन या तीन से अधिक लोगों की मौत का अलग से विवरण मांगा गया है। फरवरी माह में ऐसी दुर्घटना की संख्या शून्य दर्शाई गई है।
इसके साथ ही अस्पतालों को ऐसे लोगों के नाम भी विवरण के साथ देने होंगे जो गोल्डन आवर में घायलों को अस्पताल पहुंचा रहे हैं। ऐसे लोगों को राहवीर योजना के तहत नेक इंसान का अवार्ड दिया जायेगा। प्राइवेट अस्पतालों से भी घायलों का विवरण दिये गये इलाज के साथ मांगा गया है।