Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SIR: गाजियाबाद में 3 लाख से ज्यादा बढ़ गई वोटर्स की संख्या, किन विधानसभाओं में बढ़ें सबसे ज्याजा मतदाता?

    Updated: Fri, 10 Apr 2026 12:26 PM (IST)

    चुनाव आयोग के निर्देश पर गाजियाबाद में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआइआर) का दूसरा चरण पूरा हो गया है। अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी ...और पढ़ें

    गाजियाबाद में तीन लाख मतदाताओं की संख्या बढ़ी। एआई जनरेटेड

    गाजियाबाद में तीन लाख मतदाताओं की संख्या बढ़ी। एआई जनरेटेड

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची के एसआइआर के द्वितीय चरण का कार्य अब पूरा कर लिया गया है। इसके तहत अंतिम मतदाता सूची तैयार कर ली गई है, मतदाता सूची का प्रकाशन आज जिले के सभी मतदेय स्थलों, तहसील मुख्यालयों और जिला मुख्यालय पर किया गया है।

    गाजियाबाद में मतदाताओं की संख्या अब 23,61,702 हो गई है, जबकि अनंतिम सूची के प्रकाशन के बाद जिले में मेंतदाताओं की संख्या 20.19 लाख थी। लगभग तीन लाख से अधिक मतदाता अब जिले में बढ़े हैं।

    जांच के बाद सूची में शामिल हुआ नाम

    एडीएम एफआर सौरभ भट्ट ने बताया कि एसआइआर के पहले चरण के बाद जिन मतदाताओं का नाम फार्म भरने के बावजूद अनंतिम सूची में शामिल नहीं हो पाया था या फिर जिनके नाम कट गए थे, उनमें से जितने मतदाताओं ने फार्म छह भरा है, उनका नाम जांच के आधार पर मतदाता सूची में शामिल किया गया है।

    जिले में मतदाताओं की संख्या थी 28.37 

    एसआइआर शुरू होने से पहले जिले में मतदाताओं की संख्या 28.37 लाख थी, पहला चरण पूरा होने के बाद जिले में 8.18 लाख मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से काट दिया गया था तो जिले में मतदाताओं की संख्या घटकर 20.19 लाख रह गई थी।

    यह भी पढ़ें- साढ़े 5 महीने बाद आज आएगी यूपी SIR की फाइनल वोटर लिस्ट, पार्टियों की चुनावी रणनीति पर पड़ेगा असर

    अब एसआइआर का दूसरा चरण पूरा होने के बाद जिले में मतदाताओं की संख्या 23,61,702 हो गई है। गाजियाबाद में अब पुरुष मतदाताओं की संख्या 13,19,238 और महिला मतदाताओं की संख्या 10,42,330 है।

    📊 गाजियाबाद जिले के विधानसभा क्षेत्र - मतदाता आंकड़े
    विधानसभा क्षेत्र पहले मतदाता अब मतदाता
    लोनी 446941 393266
    मुरादनगर 392006 350944
    साहिबाबाद 725985 643088
    ग़ाज़ियाबाद 390472 349570
    मोदीनगर 308109 282984
     
    📈 गाजियाबाद जिले के विधानसभा क्षेत्र - बढ़े मतदाता
    विधानसभा क्षेत्र बढ़े मतदाता
    लोनी 53,675
    मुरादनगर 41,062
    साहिबाबाद 82,897
    ग़ाज़ियाबाद 40,902
    मोदीनगर 25,125

    खबरें और भी