मां को पीटकर नाबालिग बेटी को उठा ले गए, जबरन करा दिया निकाह
Bulandshahr News : खुर्जा में मां को पीटकर नाबालिग बेटी का अपहरण कर जबरन निकाह कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पांच नामजद सहित दस अज्ञात लोगों क ...और पढ़ें

AI जेनरेटिड तस्वीर
HighLights
शिकायत करने पर परिवार सहित जान से मारने की दी।
बुलंदशहर पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
संवाद सहयोगी, जागरण खुर्जा (बुलंदशहर)। घर में घुसकर मां को पीटकर नाबालिग बेटी को ले जाकर उसका जबरन निकाह कराने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद सहित दस अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला निवासी महिला ने बताया कि बीते वर्ष उसके पति का इंतकाल हो गया। उसके एक पुत्र व दो बेटियां हैं। वह मजदूरी कर परिवार पालती है। आरोप है कि शुक्रवार को दोपहर एक बजे सन्नो, फिरोज, आकिल, सचिन, सोहेल और करीब आठ-दस अज्ञात लोग उसके घर में घुस आए।
वे उसकी 17 वर्षीय पुत्री को ले जाने लगे। विरोध करने पर उसकी पिटाई की और बेटी को उठाकर ले गए। इसके बाद गली में ही स्थित आकिल ने अपनी दुकान पर ले जाकर उसकी बेटी का सोहेल के साथ जबरन निकाह करा दिया। जानकारी होने पर पीड़िता फिर उनकी दुकान पर पहुंची, तो आरोपितों ने उसे फिर पीटा और शिकायत करने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी भी दी।
यह भी पढ़ें- बुलंदशहर में मैरिज होम के बाहर खड़ी तीन कारों में आग लगने से मची अफरातफरी
किशोरी को वन स्टाप सेंटर भेजा
कोतवाली प्रभारी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर किशोरी को बरामद कर लिया गया है। किशोरी के बयान दर्ज कराकर न्यायालय में पेश किया जाएगा। अभी उम्र का कोई प्रमाण पत्र साक्ष्य के रूप में नहीं दिया गया है। किशोरी को वन स्टाप सेंटर भेज दिया गया है। न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई की जाएगी।