Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बुलंदशहर में मैरिज होम के बाहर खड़ी तीन कारों में आग लगने से मची अफरातफरी

    By Anuj Solnki Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Mon, 20 Apr 2026 04:54 PM (GMT+05:30)

    बुलंदशहर के खुर्जा में एक मैरिज होम के बाहर खड़ी तीन कारों में भीषण आग लग गई। दमकल की टीम के पहुंचने से पहले तीनों कारें जलकर खाक हो चुकी थीं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. आतिशबाजी की चिंगारी से लगी भीषण आग।

    2. दमकल टीम ने आग पर पाया काबू, कारें जलीं।

    संवाद सहयोगी, खुर्जा (बुलंदशहर)। खुर्जा में शिकारपुर मार्ग स्थित मैरिज होम के बाहर खड़ी तीन कारों में आतिशबाजी से आग लग गई। जिससे तीनों कार जल गईं और एक बिटोरा में भी आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। उधर आग लगने से अफरातफरी का माहौल बना रहा।

    खुर्जा निवासी अबरार के परिवार की रिसेप्शन पार्टी रविवार रात को शिकारपुर मार्ग स्थित रायल रिपोर्ट में थी। रिश्तेदार समेत परिचतों की कार समेत अन्य वाहन मैरिज होम के बाद सड़क किनारे खड़े हुए थे। रात करीब दस बजे मैरिज होम के बाहर कुछ लोगों द्वारा आतिशबाजी की गई। जिससे निकली चिंगारी से एक कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग तीन कारों तक पहुंच गई।

    जिससे शिकारपुर निवासी मोहम्मद सलीम की शिफ्ट, शिकारपुर निवासी तैय्यब की बलेनो और खुर्जा निवासी हासिम की सेंट्रो कार जल गई। इतना ही नहीं सड़क किनारे खड़े एक बिटोरा में भी आग लग गई। जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। लोगों ने दमकल विभाग के कर्मियों को सूचित किया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक तीनों कार जल चुकी थी।

    हालांकि गनीमत रही कि आग को फैलने से रोक लिया गया। अन्यथा अन्य वाहन भी आग की चपेट में आ सकते थे। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि मैरिज होम के बाद खड़ी तीन कारों में आतिशबाजी से आग लग गई थी।

    खबरें और भी

    प्लाट दिलाने के नाम पर दस लाख की ठगी का आरोप

    ककोड़ : थाना क्षेत्र के झाझर में 220 गज का प्लाट दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित मांगेराम निवासी गांव सनेता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उससे कस्बा झाझर स्थित कालोनी निवासी व्यक्ति ने प्लाट दिलाने के नाम पर दो बार में मार्च महीने में दस लाख लिये थे। आरोप लगाया कि अब न तो आरोपित पैसे वापस कर रहा है और न ही प्लाट का बैनामा कर रहा है।

    तगादा करने पर आरोपित जान से मारने की धमकी दे रहा है और न ही फोन रिसीव कर रहा है। वहीं, दूसरी ओर पीड़ित ने अपना एक वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया है। झाझर चौकी इंचार्ज लोकेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।