Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सौतेली मां ने ढाई साल की बच्ची को मार डाला, फुकनी से किया वार

    By Anuj Solnki Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Thu, 09 Apr 2026 12:42 PM (IST)

    Bulandshahr News : सौतेली मां ने ढाई वर्षीय बच्ची की फूकनी से वार कर हत्या कर दी। बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड ...और पढ़ें

    गांव सुरजावली में बच्ची की मौत के बाद मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी और काव्या का फाइल फोटो

    गांव सुरजावली में बच्ची की मौत के बाद मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी और काव्या का फाइल फोटो

    HighLights

    1. बुलंदशहर के पहासू क्षेत्र के सुरजावली गांव की घटना।

    2. पुलिस ने आरोपित सौतेली मां को हिरासत में लिया।

    संवाद सूत्र, पहासू (बुलंदशहर)। सौतेली मां ने गुस्से में आकर ढाई वर्षीय बच्ची पर फूकनी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित महिला को हिरासत में ले लिया है। 

    गांव सुरजावली निवासी विनोद कुमार नोएडा में टैक्सी चलाते हैं। विनोद की पहली पत्नी से पांच साल का बेटा विराट है और ढाई साल की बेटी काव्या थी। किसी कारण से पहली पत्नी परिवार को छोड़कर कहीं चली गई थी। इसके बाद विनोद ने अलीगढ़ के गांव मेवडी निवासी पूनम से दूसरा विवाह कर लिया। ग्रामीणों का कहना है कि पूनम का व्यवहार सौतेले बच्चों के प्रति शुरू से ही अच्छा नहीं था।

    बुधवार शाम किसी बात पर पूनम नाराज हो गई और उसने पास रखी लोहे की फूकनी से काव्या पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और काव्या को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहासू ले गए।

    नाजुक हालत में चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पूनम को हिरासत में ले लिया। देर शाम विनोद भी गांव पहुंच गए। सीओ शशांक श्रीवास्तव का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, मामले में पिता की तहरीर पर आरोपित सौतेली मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

    यह भी पढ़ें- बुलंदशहर में झोलाछाप की गोली मारकर हत्या से सनसनी, सड़क किनारे पड़ा मिला शव

    फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव

    डिबाई: मंगलवार शाम को नगर के रावण की पटपरी के समीप एक मकान में किराये पर रहने वाले जनपद आगरा के गांव गढ़ीमासी निवासी 29 वर्षीय बंटू पुत्र कृष्ण अवतार का शव मकान के कमरे में संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे पर लटका मिला।

    खबरें और भी

    शव को नगर के सीएचसी लाया गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची तथा जानकारी लेने के बाद शव काे पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि युवक बंटू छतारी क्षेत्र में होटल चलाता था तथा यहां वह एक महिला के साथ रह रहा था। प्रथम दृष्टया युवक ने मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या की है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। । 

    यह भी पढ़ें- पंचायत के फरमान पर पिता, दो बेटों और भतीजे के सिर मुंडवाए, गले में जूतों की माला भी डाली

    यह भी पढ़ें- कठिन हुआ अंतिम सफर: जलभराव के बीच अर्थी लेकर निकलने की मजबूरी खड़े कर रही जिम्मेदारों पर सवाल