Meerut-Pauri Highway पर बैराज पुल के पास गंगा में मिला सिपाही का शव, क्षेत्र में सनसनी
Bijnor News : बिजनौर के अभियोजन कार्यालय में तैनात सिपाही का शव मेरठ-पौड़ी हाइवे पर बैराज पुल के पास गंगा में मिला। वह गुरुवार से लापता थे। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
बिजनौर में तैनात थे बागपत निवासी नितिन वत्स।
गुरुवार से थे लापता, बाइक पुल के पास मिली।
जागरण संवाददाता, बिजनौर। अभियोजन कार्यालय बिजनौर में तैनात सिपाही नितिन वत्स का शव शनिवार सुबह 11 बजे मेरठ-पौड़ी हाइवे पर स्थित बैराज पुल के पास गंगा में मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिपाही गुरुवार से लापते थे और उनकी बाइक शुक्रवार को बैराज पुल के पास खड़ी मिली थी। तब से पुलिस खोजबीन में लगी थी। 2016 बैच के सिपाही जिला बागपत के गांव टिकरी के रहने वाले थे।
जिला बागपत के थाना दोघट के गांव टिकरी निवासी 32 वर्षीय सिपाही नितिन वत्स अभियोजन कार्यालय में तैनात थे। वह पत्नी व बच्चों के साथ शहर के आर्यनगर कालोनी में रह रहे थे। गुरुवार सुबह घर से वह ड्यूटी के लिए बाइक से निकले, लेकिन अभियोजन कार्यालय नहीं पहुंचे।
शुक्रवार सुबह उनकी बाइक मेरठ-पौड़ी हाईवे में बैराज पुल के पास खड़ी मिली। आशंका के चलते पुलिस ने तलाश शुरू शुरू की। शुक्रवार शाम सिपाही की पत्नी रेनू वत्स ने गुमशुदगी दर्ज कराई। शनिवार सुबह पीएसी के गोताखोरों के साथ मोटरवोट से सिपाही की तलाश शुरू की। सिपाही नितिन का शव बैराज पुल के पास गंगा में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें- बिजनौर में दावत के लिए रुपये न देने पर मिस्त्री पर रात में किया हमला, सुबह हो गई मौत
बैराज चौकी इंचार्ज तेजवीर सिंह ने बताया कि संभावना है कि परिवारिक कलह में आत्महत्या की है। हालांकि जांच की जा रही है। बैराज पुल के आसपास के सीसटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- मामूली सी कार टकराने पर पिता-पुत्र पर चाकू से हमला, अन्य मामले में सिगरेट को लेकर हुए विवाद में चार घायल
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत
नूरपुर: नहटौर क्षेत्र के गांव शादीपुर निवासी 22 वर्षीय मोहित खासपुरा में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव जा रहा था। बुधवार की देर शाम बिजनौर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में मोहित की मौत हो गई।