Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिजनौर में दावत के लिए रुपये न देने पर मिस्त्री पर रात में किया हमला, सुबह हो गई मौत

    By Navneet Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Fri, 13 Mar 2026 06:47 PM (IST)

    Bijnor News : बिजनौर के मंडावर में दावत के लिए 10 हजार रुपये न देने पर एक ट्रैक्टर मिस्त्री पर हमला किया गया। शोर सुनकर हमलावर फरार हो गए। ...और पढ़ें

    इस्तेखार का फाइल फोटो

    इस्तेखार का फाइल फोटो

    HighLights

    1. पड़ोसी मुहल्ले के पांच युवकों पर हमला करने का आरोप।

    2. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज शुरू की जांच

    संवाद सूत्र, मंडावर (बिजनौर)। मंडावर कस्बे के मुहल्ला शाहविलायत निवासी एक व्यक्ति ट्रैक्टर मिस्त्री का कार्य करता था। गुरुवार की रात दस बजे के करीब वह अपनी दुकान पर ट्रेक्टर का इंजन की रिपेयरिंग का काम कर रहे था। इसी दौरान कस्बे के मुहल्ला शम्भा बाजार निवासी चार युवक दुकान पर पहुंचे और दावत के नाम पर उनसे 10 हजार रुपये की मांग की।

    रुपये न देने पर आरोपितों ने मिस्त्री पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आए अन्य लोगाें को देख आरोपित फरार हो गए। घायल मिस्त्री रात में घर आया और सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

    कस्बे के मुहल्ला शांहाविलायत निवासी मुख़्तार अहमद ने बताया की उनके भाई 45 वर्षीय इस्तेखार उर्फ़ बाबू ट्रैक्टर मिस्त्री थे। जिसने शाहविलायत द्वारा के पास ट्रैक्टर रिपेयरिंग की दुकान खोल रखी थी। आरोप लगाते हुए बताया कि गुरुवार की रात दस बजे के करीब वह दुकान पर ट्रैक्टर इंजन की रिपेयरिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान कस्बे के मुहल्ला शम्भा बाजार निवासी पांच युवक उनके पास पहुचे और दावत के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग की। मिस्त्री ने रुपये देने से साफ इंकार कर दिया।

    जिस पर भड़के आरोपित युवकों ने उसके साथ लोहे के पंच व लकड़ी की फट्टी से मारपीट करनी शरू कर दी। शोर मचाने पर पड़ोसी दुकानदार को आता देख आरोपित युवक मौके से धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित किसी प्रकार अपने घर पहुंचा और स्वजन को प्रकरण की जानकारी देकर सो गया।

    खबरें और भी

    स्वजन ने भी समझा कि सुबह प्रकरण की शिकायत पुलिस से की जाएगी। लेकिन शुक्रवार सुबह घर पर सात बजे के करीब इंस्तेखार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष सुमित राठी ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्वजन ने आरोप लगाए है, लेकिन अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।