Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मामूली सी कार टकराने पर पिता-पुत्र पर चाकू से हमला, अन्य मामले में सिगरेट को लेकर हुए विवाद में चार घायल

    By Navneet Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Fri, 13 Mar 2026 01:00 PM (GMT+05:30)

    Bijnor News: बिजनौर में कार टकराने के विवाद में पिता-पुत्र पर चाकू से हमला हुआ, दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी के साथ सिगरेट के पैसे मांगने पर दुक ...और पढ़ें

    हमले में घायल अनूप कुमार।

    हमले में घायल अनूप कुमार।

    HighLights

    1. बिजनौर की आवास विकास कालोनी में हुआ हमला।

    2. अन्य मामले में दो महिलाओं सहित चार लोग हुए घायल

    जागरण संवाददाता, बिजनौर। कार टकराने को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्र पर चाकू से हमला किया गया।

    गुरुवार की देर रात नगर निवासी अनूप कुमार अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल हाेने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में आवास विकास कालोनी नैंसी चौक पर उनकी कार पास से गुजर रही अन्य कार से मामूली रूप से टकरा गई। दूसरे कार से उतरे तीन युवकों ने अचानक से गाली-गलौज करते हुए अनूप कुमार पर चाकू से हमला कर दिया।

    अपने पिता को बचाने आए अनूप कुमार के पुत्र अभय प्रताप भी चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके हाथ की चार उंगलियां कट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो घायल पिता-पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से दोनाें को मेरठ रेफर कर दिया गया। उधर, हमलावर हंगामे के दौरान मौके से फरार हो गए। पुलिस ने जां कर कार्रवाई की बात कही है।

    सिगरेट के पैसे मांगने पर हमला, दो महिलाओं सहित चार लोग घायल

    किरतपुर क्षेत्र के ग्राम सराय इम्मा निवासी नफीस पुत्र रफीक गांव में ही परचून की दुकान करता है। बुधवार की शाम ग्रामवासी गुलजार और विशाल ने नफीस की दुकान से सिगरेट लीं और धूम्रपान कर जाने लगे। दुकानदार का आरोप है कि जब उसने आरोपितों से सिगरेट के रूपये मांगे तो वे उससे गाली-गलौज करते हुए झगड़ा करने लगे।

    मुहल्ले वालों ने दोनों को समझाकर भेज दिया। दुकानदार नफीस का आरोप है कि कुछ समय बाद गुलजार और विशाल अपने स्वजन के साथ लाठी-डंडों और लोहे की राड के साथ दुकान पर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी, जिससे नफीस और उसकी पत्नी कशीरन तथा दूसरे पक्ष के शमशीदा आदि घायल हो गए। कशीरन बेहोश हो गई।

    खबरें और भी

    सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। कशीरन की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सक ने जिला मेडिकल कालेज हास्पिटल में भर्ती कराया। एसओ पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के खिलाफ तहरीर देकर आरोपितों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच और कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत

    नूरपुर: बनहटौर क्षेत्र के गांव शादीपुर निवासी 22 वर्षीय मोहित खासपुरा में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव जा रहा था। बिजनौर मार्ग पर जनता अस्पताल के निकट अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में मोहित की मौत हो गई। बाइक सवार ने हेलमेट नही लगाया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। एसओ विकास कुमार ने दुर्घटना के संबंध में तहरीर मिलने से इंकार किया है।